होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तेजस्वी यादव बने बच्ची के पिता (फोटो ट्विटर)
Tejashwi Yadav Became Father: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री यादव (Rajshree Yadav) ने बच्ची को जन्म दिया है. इसकी जानकारी उनकी बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) और खुद तेजस्वी यादव ने ट्वीट के माध्यम से दी है. डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा- ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो भी पोस्ट की है. जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए हैं.
तेजस्वी यादव के पिता बनने पर रोहिणी आचार्य ने कई ट्वीट कर खुशी जताई. उन्होंने लगातार दो ट्वीट करते हुए खुशी जाहिर की है. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- “बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है.”
यह भी पढ़ें- Uddhav Thackeray: “सावरकर हमारे आदर्श हैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते”, उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दी नसीहत
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे मेरे घर में खुशियों का सदा यूंही वास रहे मन सुख के सागर में गोते भरे पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलके..”
तेजस्वी यादव के पिता बनने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘पवित्र नवरात्र के दिनों में माता रानी के इस आशीर्वाद के लिए आपको एवं आपके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई तेजस्वी जी. बिटिया रानी को ख़ूब सारा दुलार एवं आशीर्वाद, ईश्वर आपके परिवार को सदा ख़ुश रखें.’
बता दें कि इससे हाल ही में सीबीआई (CBI) की टीम दिल्ली में तेजस्वी यादव के घर पहुंच गई थी. इस पर तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि मेरी गर्भवती भाभी को भी परेशान किया जा रहा है.
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…
दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…
MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…
Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…