Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Tejashwi Yadav Baby: लालू यादव के घर आई लक्ष्मी, तेजस्वी यादव बने पिता, बेटी के साथ शेयर की फोटो

Tejashwi Yadav: डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा- ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो भी पोस्ट की है. जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए हैं.

Tejaswai yadav

तेजस्वी यादव बने बच्ची के पिता (फोटो ट्विटर)

Tejashwi Yadav Became Father: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री यादव (Rajshree Yadav) ने बच्ची को जन्म दिया है. इसकी जानकारी उनकी बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) और खुद तेजस्वी यादव ने ट्वीट के माध्यम से दी है. डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा- ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो भी पोस्ट की है. जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए हैं.

तेजस्वी यादव के पिता बनने पर रोहिणी आचार्य ने कई ट्वीट कर खुशी जताई. उन्होंने लगातार दो ट्वीट करते हुए खुशी जाहिर की है. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- “बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है.”

यह भी पढ़ें-   Uddhav Thackeray: “सावरकर हमारे आदर्श हैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते”, उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दी नसीहत

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे मेरे घर में खुशियों का सदा यूंही वास रहे मन सुख के सागर में गोते भरे पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलके..”

सीएम केजरीवाल ने भी दी बधाई

तेजस्वी यादव के पिता बनने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘पवित्र नवरात्र के दिनों में माता रानी के इस आशीर्वाद के लिए आपको एवं आपके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई तेजस्वी जी. बिटिया रानी को ख़ूब सारा दुलार एवं आशीर्वाद, ईश्वर आपके परिवार को सदा ख़ुश रखें.’

बता दें कि इससे हाल ही में सीबीआई (CBI) की टीम दिल्ली में तेजस्वी यादव के घर पहुंच गई थी. इस पर तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि मेरी गर्भवती भाभी को भी परेशान किया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital