Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Telangana Election 2023: जब-जब पीएम मोदी पर ओछी टिप्पणी की गई, तब…, पनौती वाले बयान पर अमित शाह का पलटवार

Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीआरएस, बीजेपी और कांग्रेस नेता जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं.

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह

Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीआरएस, बीजेपी और कांग्रेस नेता जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं. प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए केसीआर और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने इस दौरान राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर भी पलटवार किया.

“पीएम मोदी पर टिप्पणी का जवाब लोगों ने दिया”

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को पनौती कहे जाने वाले राहुल गांधी के बयान पर कहा कि ” जब भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है तो उसका जवाब लोगों ने एक खास तरीके से दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि तेलंगाना में लोग बीजेपी को वोट देंगे. बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य में अब तक हुए सभी भ्रष्टाचारों की फाइल खोली जाएगी और जांच होगी. कांग्रेस नेताओं के मंदिर जाने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि ये अच्छी बात है, देर से ही सही, लेकिन ज्ञान तो आया.

BRS ने 10 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार किया- शाह

अमित शाह ने केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा कि बीआरएस ने एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन पेपर लीक हो गया. केसीआर की पार्टी ने बीते 10 सालों में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है. इनकी सरकार में कई बड़े घोटाले हुए हैं, लेकिन बीजेपी ने अपने सभी वादों को पूरा किया है. चाहे वो राम मंदिर हो, तीन तलाक या फिर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना. वहीं केसीआर ने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने फाइटर जेट तेजस से भरी उड़ान, बने स्वदेशी विमान में उड़ने वाले पहले प्रधानमंत्री

“सरकार बनने पर मुस्लिमों के आरक्षण को खत्म करेंगे”

अमित शाह ने कहा कि केसीआर की सरकार मुस्लिमों को 4 प्रतिशत धार्मिक आरक्षण दे रही है. ये संविधान के खिलाफ है. बीजेपी की सरकार आने पर मुस्लिमों को दिए जाने वाले इस आरक्षण को खत्म करके इसे दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि केसीआर ने मीडिया से कहा कि जब किसी सांप्रदायिक दंगे में मुस्लिम आरोपी पकड़ा जाए तो उसका नाम मत छापना. गृह मंत्री ने कहा कि अगर तेलंगाना के लोग ओवैसी को वोट देंगे तो वो भी केसीआर को चला जाएगा, क्योंकि जीतने के बाद ओवैसी केसीआर के साथ हाथ मिला लेते हैं. ओवैसी का मतलब केसीआर को समर्थन.

30 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. केसीआर को सत्ता से बाहर करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पूरी ताकत झोंक रही हैं. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest