Telangana-Jharkhand Local Body Elections: महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना और झारखंड में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है. दोनों ही राज्यों के चुनाव आयोग ने आज राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बीच बड़ी बात यह रहेगी कि दोनों ही राज्यों में EVM की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराया जाएगा. जिस पर भाजपा ने अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए राज्य चुनाव आयोग पर चुनाव में धांधली करने का बड़ा आरोप लगा दिया है. वहीं चुनाव कार्यक्रम की बात करें तो झारखंड में राजधानी रांची सहित राज्य के 48 शहरी निकायों के लिए 23 फरवरी वोटिंग होगी और तेलंगाना में 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा.
भाजपा ने चुनाव में धांधली कराने के लगाए आरोप
राज्य चुनाव आयोग द्वारा शहरी निकाय चुनावों की तिथियों की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ईवीएम भी हटा दी हैं और मतपत्रों से चुनाव करा रहे हैं. यह शर्मनाक घटना है. राज्य चुनाव आयोग स्पष्ट रूप से सरकार के दबाव में है. अन्यथा, राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार मतपत्रों से चुनाव क्यों कराए जाते?
VIDEO | Ranchi, Jharkhand: “They have even removed the EVMs and are conducting elections using ballot papers. This is a shameful incident. The State Election Commission is clearly under pressure from the government. Otherwise, why would elections be held using ballot papers as… pic.twitter.com/MR2CjCABFi
— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2026
आगे भाजपा के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इसका मतलब है सरकार बड़े पैमाने पर चुनाव में धांधली करने की कोशिश कर रही है. लेकिन विश्वास कीजिए और यह याद रखिए: हम इस धांधली को होने नहीं देंगे. हमारे कार्यकर्ता हर मतदान केंद्र पर सतर्क रहेंगे.
यह भी पढ़ें: भारत मंडपम से PM मोदी का आह्वान! बोले- दुनिया की सबसे प्रभावशाली साझेदारी बनने की राह पर भारत-EU
झारखंड में 23 फरवरी को होगी वोटिंग
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को शेड्यूल जारी कर दिया है. रांची समेत 48 शहरी निकायों में 23 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा. जिसकी मतगणना 27 फरवरी को होगी. चुनावों की अधिसूचना जारी करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि इन चुनावों के लिए राज्य में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था लेकिन कुछ कारणों से चुनाव लगातार लेट हो रहे थे. अब जब चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है तो प्रत्याशी अपनी तैयारी में जुट गए हैं.
Ranchi, Jharkhand: State Election Commissioner Alka Tiwari says, “General elections are proposed to be held in a total of 48 municipalities in the state. Among these, there are 9 municipal corporations, 20 municipal councils, and 19 municipal panchayats….” pic.twitter.com/PSR2E6QJON
— IANS (@ians_india) January 27, 2026
तेलंगाना में कब होगा मतदान?
तेलंगाना में 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए चुनाव घोषित हुए हैं, हालांकि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम इसमें शामिल नहीं है. चुनावों के नामांकन 28 से 31 जनवरी 2026 तक होगा, वहीं मतगणना 13 फरवरी को होगी. साथ ही अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव आयोग ने बैलेट पेपर से मतदान का फैसला लिया है. EVM का इस्तेमाल नहीं होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





