Telangana Road Accident
Telangana Road Accident: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मिर्जागुडा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां बजरी से लदा एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही आरटीसी बस से जा टकराया. इस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. वहीं 8 लोग घायल हो गए.
हादसे के वक्त बस में 40 लोग सवार थे. आरटीसी बस तंदूर से चलकर चेवेल्ला के लिए जा रही थी. जब बस मिर्जागुडा के चेवेल्ला के पास पहुंची तभी यह हादसा हो गया.
In a horrific road accident occurred in Ranga Reddy district near Mirzaguda of Chevella mandal on Monday morning at least 18 feared dead and several others suffered severe injuries.
Early in the morning an RTC bus from Tandur depot in Vikarabad was heading towards Hyderabad… pic.twitter.com/ZCNkXGdl3p
— SNV Sudhir (@sudhirjourno) November 3, 2025
बजरी लदे ट्रक से हुई टक्कर
चेवेल्ला के एसीपी बी किशन ने बताया कि ट्रक बजरी से भरा हुआ था. हादसे में ट्रक चालक सहित कुल 16 यात्रियों की मौत हो गई है.
चेवेल्ला पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर गेट के पास एक टीजीएसआरटीसी बस और एक ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना हुई. कई यात्री घायल हुए हैं, और अधिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. यह घटना आज सुबह हुई. हम घटनास्थल पर पहुँच गए हैं, और आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.
सही लेन में जा रहा था ट्रक
राजेंद्रनगर के डीसीपी योगेश गौतम ने बताया कि ट्रक सही लेन में जा रहा था. तभी उसकी बस से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद ट्रक में लदा बजरी यात्रियों पर गिर गया. जिसकी वजह से यात्रियों की मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि हम यह सत्यापित कर रहे हैं कि दुर्घटना के वक्त क्या ट्रक चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था या गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, हिंदूकुश में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 7 की मौत, 150 घायल
यातायात किया गया डायवर्ट
यह दुर्घटना बीजापुर राजमार्ग पर हुई है. पुलिस शवों और घायलों को अस्पतालों में पहुंचाकर जांच में जुट गई है. दोनों तरफ से यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है.
वहीं इस घटना पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है. तेलंगाना सीएमओ ने एक्स पोस्ट में लिखा,
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दुर्घटना का पूरा विवरण समय-समय पर सूचित किया जाए. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुँचाने और उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने उपलब्ध मंत्रियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुँचने को कहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




