देश

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर बढ़ेगा तापमान, चिलचिलाती धूप करेगी परेशान, जाने मौसम का हाल

Weather Update: मार्च का महीना शुरू होने में बस अब कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है और फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. एक तरफ मैदानी इलाकों में तेज तपिश लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की सिलसिला अभी पूरी तरह थमा नहीं है. कई जगहों पर हल्की से मध्य बारिश देखने को मिल रही है.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिसके चलते प्रदेश में आने वाले चार दिनों तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 फरवरी को यहां कुछ इलाकों में तेज हवा और बारिश हो सकती है.

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

देश की राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में गर्मी बढ़ने के लगातार संकेत मिल रहे हैं. भारत मौसम (IMD) विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज सुबह सात बजे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है. रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. बता दें कि 25 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था. 20 फरवरी को 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले दो से तीन दिन के दौरान  तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन आज से इसमें फिर इजाफा होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें- क्या सोनिया गांधी ने सक्रिय राजनीति से ले लिया संन्यास? अधिवेशन में दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में 31 डिग्री तक रह सकता है तापमान

यूपी के मौसम की बात करें तो राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा आसमान साफ रहने के आसार हैं. यहां अगले 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago