Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: बनारस में ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर किसान और पुलिस आमने-सामने, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल, अखिलेश बोले- अब गरीबों के ऊपर चलेगा बुलडोजर

Varanasi: किसानों का कहना था कि जिस जमीन का मुआवजा सरकार दे चुकी है, उसकी पर कब्जे की प्रक्रिया पूरी की जाए.

varanasi

वाराणसी में किसानों और पुलिस के बीच झड़प

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में प्रशासन और किसान आमने-सामने आ गए. यहां किसानों द्वारा पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.रोहनिया थाने अंतर्गत मोहनसराय में ट्रासंपोर्ट नगर का मामला फिर गरमाया हुआ है. यहां मंगलवार सुबह वीडीए की टीम पुलिसकर्मियों और राजस्व अधिकारियों को लेकर पहुंची थी. टीम ने पैमाइश करा कर जेसीबी के जरिए कब्जे की कार्रवाई शुरू की तो मौके पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे.

इसके बाद देखते ही देखते किसान और अधिक उग्र हो गए और पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों पर पथराव करने लगे, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. वहीं पुलिस ने भी हालात काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया. इस झड़प के बाद पुलिस ने एक दर्जन किसानों को हिरासत में लिया है. पुलिस और किसानों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी झड़प के बहाने सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है.

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने किसानों और प्रशासन के बीच झड़प का वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, “चुनाव ख़त्म होते ही वाराणसी के मोहनसराय की कृषियोग्य भूमि को गैरकानूनी तरीके से ट्रांसपोर्ट नगर व आवासीय योजना के नाम पर किसानों से हड़प कर भू-माफ़ियाओं को देने का भाजपाई नाटक शुरू हो गया है. अब गरीबों के ऊपर बुलडोज़र भी चलेगा और उन्हें घर-खेत से भाजपा सरकार बेदखल भी करेगी.”

मोहनसराय में विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि जबरन कब्जे की कार्रवाई की जा रही है. उनका कहना था कि जिस जमीन का मुआवजा सरकार दे चुकी है, उसकी पर कब्जे की प्रक्रिया पूरी की जाए. साथ ही किसान आज की तारीख से मुआवजे की मांग की है. इसी मांग को लेकर किसान मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने जेसीबी से हो रही खुदाई रोकने की मांग करने लगे. इस बीच कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी लाठियां भांजी. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कुछ किसान भी घायल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital