Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

टेरर फंडिंग केस: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 6 जगहों पर मारे छापे

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन कश्मीर में एजेंटों की मदद कर रहे हैं, जो युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं

nia

NIA (फाइल फोटो)

Edited by Nitish Pandey

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में छह जगहों पर छापेमारी की. सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी. एनआईए की टीमों के साथ सीआईएसएफ के जवान और स्थानीय पुलिस भी है. उन्होंने कहा, यह टेरर फंडिंग का मामला है.

सूत्र ने कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन कश्मीर में एजेंटों की मदद कर रहे हैं, जो युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं. हम उन पर छापेमारी कर रहे हैं. फिलहाल, एनआईए ने इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में इमरान विरोधी PDM ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, उग्र भीड़ ने लगाया कैंप

गौरतलब है कि एनआईए ने अदालत के आदेश के बाद गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत कश्मीर में तीन आरोपियों की संपत्तियां पिछले सप्ताह कुर्क की थीं।

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital