Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Security Breach: पीएम मोदी मेरे लिए ‘भगवान’, उनको बुलाना चाहता हूं अपने घर- SPG घेरा तोड़ PM के करीब पहुंचने वाले युवक का बयान

PM Modi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पीएम के लिए भारी सुरक्षा घेरा होता है. उन्होंने कहा, “लड़के ने पीएम मोदी को माला पहनाने के लिए सुरक्षा का उल्लंघन किया था.

PM Modi Security Breach

पीएम मोदी को माला पहनाने की कोशिश करने वाला युवक

Edited by Nitish Pandey

PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया रोड शो के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन कर उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने वाले युवक ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को ‘भगवान’ बताया. उन्होंने कहा, “वह कोई साधारण इंसान नहीं हैं. मैं उनका प्रशंसक हूं और उनसे मिलना चाहता हूं.”

कुणाल ढोंगडी ने कहा कि वह पीएम मोदी से प्यार करते हैं और उन्हें करीब से देखना चाहते हैं. वे कहते हैं, “मैं उन्हें घर आमंत्रित करना चाहता हूं. मैं उनके भाषणों से प्रेरित हूं. मैं अपने दादा, चाचा और ढाई साल के बच्चे के साथ पीएम मोदी को देखने आया था. हमने बच्चे के लिए आरएसएस की ड्रेस मंगवाई थी.”

‘हम चाहते थे कि बच्चा पीएम को माला पहनाए’

उन्होंने कहा, “हम चाहते थे कि बच्चा पीएम को माला पहनाए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसलिए, मैंने पीएम मोदी को माला पहनाने की पहल की और मैं उनसे हाथ भी मिलाना चाहता था. लेकिन, पुलिस ने मुझे रोक लिया.” उन्होंने दोहराया, “पीएम मोदी का बायां हाथ मुझे छू गया. उन्होंने माला ले ली. मैंने उन्हें दो साल पहले देखा था. मैं उनका कट्टर प्रशंसक हूं और मैं उनसे बात करना चाहता हूं.”

वह पीएम मोदी के डाई हार्ड फैन हैं- पूर्व विधायक

पूर्व विधायक अशोक कटावे ने कहा कि बालक ऊर्जावान व्यक्ति था. पीएम मोदी की सुरक्षा का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. वह पीएम मोदी के डाई हार्ड फैन हैं. हालांकि, उन्होंने पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाकर गलती की. उसे माफ कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि लड़के को पुलिस सुरक्षा, मुद्दे की संवेदनशीलता और परिणामों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हुबली में रोड शो के दौरान अचानक करीब पहुंचा शख्स

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पीएम के लिए भारी सुरक्षा घेरा होता है. उन्होंने कहा, “लड़के ने पीएम मोदी को माला पहनाने के लिए सुरक्षा का उल्लंघन किया था. हमारी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ऐसा पीएम मोदी से प्यार के चलते किया. इस संबंध में जांच जारी है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital