Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रयागराज में आज होगा भारत एक्सप्रेस के नए ऑफिस का भव्य उद्घाटन, चेयरमैन उपेंद्र राय और न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर करेंगे शुभारंभ

प्रयागराज ब्यूरो कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति रहेगी.

Bharat Express

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Edited by Nitish Pandey

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के आगमन पर प्रयागराज ब्यूरो द्वारा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस मौके पर प्रयागराज ब्यूरो चीफ मुमताज अहमद, ग्रुप एडिटर सुदेश तिवारी, प्रयागराज संवाददाता अभिषेक पाण्डेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का काफिला एयरपोर्ट से एस्कॉर्ट एवं भारी सुरक्षा बल के बीच सिविल लाइन स्थित होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल में पहुंचा. जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ.

प्रयागराज ब्यूरो कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति रहेगी. साथ ही इस मौके पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की गरिमामई उपस्थिति भी रहेगी.

न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह और चेयरमैन उपेंद्र राय के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शाम 6 बजे प्रयागराज कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा. इस दौरान शहर के तमाम अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital