Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पश्चिम बंगाल में नहीं थम रहीं हत्या की घटनाएं, ममता बनर्जी के नव निर्वाचित पंचायत सदस्य का हुआ मर्डर, पुलिस बोली- राजनीतिक…

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी.

टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात होने से टीएमसी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. वहीं ने बताया कि पंचायत सदस्य के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अज्ञात बदमाशों ने पंचायत सदस्य को मारी गोली

उसने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण की गई है या निजी दुश्मनी की वजह से. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘‘मगराहाट पूर्वी ग्राम पंचायत सदस्य मैमुर घरामी शुक्रवार देर रात जब घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उनपर गोलियां चला दी. इसके बाद बदमाशों ने किसी नुकीले हथियार से हमला किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस दौरान उनका एक साथी भी घायल हुआ है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि घरामी के साथ मौजूद शाहजहां मुल्ला नामक व्यक्ति को भी गोली लगी है.

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

अधिकारी ने बताया कि दोनों को पहले मगराहाट ग्रामीण अस्पताल और बाद में डायमंड हार्बर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने घरामी को मृत घोषित कर दिया तथा मुल्ला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पश्चिम बंगाल में हाल ही में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें- बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान सिपाही को लगी गोली, आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

चुनाव के दौरान हुई थीं हत्याएं

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दौरीन राज्य में जमकर हिंसा हुई थी. जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गई थी. जिसको लेकर दिल्ली तक हलचल मची हुई थी. राज्यपाल ने हत्याओं को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सख्त एक्शन लेने की मांग की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital