Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा”- PM मोदी ने की देश के युवा वोटर्स और नारी शक्ति से वोट देने की अपील

पीएम मोदी ने आज कई भाषाओं में ट्वीट करते हुए लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अपील की है.

PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. मतदान केंद्रों पर आम लोगों से लेकर खास लोगों को वोट डालते हुए देखा जा रहा है. सुधा मूर्ति से लेकर तमाम अन्य दिग्गजों ने लोगों से वोट डालने की अपील की है. वहीं पीएम मोदी ने आज कई भाषाओं में ट्वीट करते हुए लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अपील की है.

देश के युवा वोटर्स और नारी शक्ति से पीएम की वोट देने की अपील

अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने देश के युवा वोटर्स और नारी शक्ति से वोट देने की अपील की है. उन्होंने लिखा है कि “लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें. जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा. अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं. आपका वोट आपकी आवाज है!”

88 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान

बता दें कि आज 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर हो रहा है. जिसमें कई हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल हैं. केरल की वायनाड सीट जिसपर राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनय से राजनीति में आये अरुण गोविल का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें: “घर पर बैठकर टिप्पणी न करें, कृपया बाहर आएं और अपना नेता चुनें”- वोट डालने के बाद सुधा मूर्ति की लोगों से अपील

केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की सात सीट, असम व बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान होगा. दूसरे चरण में ‘आउटर’ मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से चार सहित कुल 1206 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital