होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कोरोना वायरस की टेस्टिंग (फोटो प्रतीकात्मक)
UP Corona Virus: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिसको देखते हुए सरकार भी अलर्ट मोड में आ गयी है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी निर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें राज्य की सभी कोविड लैब (Covid Lab) को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी (OPD) में कोरोना संक्रमित शख्स मिलने पर जांच के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा विदेश से आने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश जारी हुए हैं.
प्रदेश में कोविड मामलों में वृद्धि जारी रहने के साथ ही कुल मामलों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है. गौतम बुद्ध नगर में 52, गाजियाबाद में 27 और लखनऊ में 26 के साथ शनिवार को 188 नए मामले सामने आए. राज्य की राजधानी लखनऊ में 4 नए मामले अलीगंज और सरोजिनी नगर से सामने आए हैं. वहीं तीन आलमबाग से और दो चिनहट से सामने आए. लखनऊ में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 177 हो गई है.
प्रदेश में अभी तक 60 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित मामले मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से एक दर्जन जिलों में एक-एक मामला है और छह जिलों में दो-दो मामले हैं. संक्रामक रोग, राज्य स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ ए.के. सिंह ने कहा “सोमवार को एक मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है. हम राज्य भर में कोविड रोगियों के इलाज के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं की जांच करेंगे.
यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS अनुराग आर्य, जिन्होंने मुख्तार अंसारी के साम्राज्य की हिला दी नींव, नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी
लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को रोटेशन कोविड ड्यूटी के लिए स्टाफ तैयार करने और जरूरत पड़ने पर संक्रमितों को भर्ती करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बेड और वार्ड की पहचान करने को कहा है. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि जितने भी कोविड पॉजिटिव सैंपल मिलेंगे उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी. जहां भी बड़ी संख्या में सांस की समस्या वाले मरीज की जानकारी मिलेगी वहां अनिवार्य रूप से कोविड सैंपलिंग होगी.
वहीं दूसरी ओर आरआरडी टीम को सक्रिय करने और कोई भी कोविड केस मिलने पर 24 घंटे में कांटेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा अस्पतालों में वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, कंसन्ट्रेटर और अन्य जरूरी दवाएं और उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी हुए हैं.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…