यूटिलिटी

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र पर 7.5 फीसदी की दर से मिलेगा ब्याज, क्या चुकाना होगा टैक्स? जानें इससे जुड़ी सारी डिटेल्स

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की स्कीम चलाता है. इन योजनाओं में से एक है महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र जो डाकघर चलाता है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023 पेश करते हुए महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी.

जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस की कई योजनाओं में जमाकर्ताओं को आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर कटौती का लाभ मिलता है. ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि क्या महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र लेने के बाद भी कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है या नहीं? आज हम यहां इस योजना से जुड़े सभी नियमों के बारे में विस्तार से बात करेंगे.

जानिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना क्या है

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की घोषणा साल 2023-24 के बजट में की गई थी. वहीं महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना दो साल के लिए लचीला निवेश और दो लाख रुपये की अधिकतम निवेश सीमा के साथ आंशिक निकासी और हर तीन महीने में चक्रवृद्धि आधार पर ब्याज की पेशकश करती है. वहीं, यह स्कीम सिर्फ दो साल यानी 31 मार्च 2025 तक के लिए वैलिड है. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है.

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में आवेदन करने के लिए आप  किसी भी डाकघर में जाकर कर सकते हैं. इस योजना के लिए वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. बता दें कि आप अपने किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर इस योजना के लिए खाता खुलवा सकते हैं. यह योजना देश भर के 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: जल्द होगी जेल विभाग के 3500 पदों पर भर्ती, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश

क्या टैक्स बेनिफिट मिलेगा?

वित्त मंत्रालय द्वारा 5 अप्रैल, 2023 को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, इस योजना के तहत निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट के लिए पात्र नहीं है. इसका मतलब है कि आपको इस पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स देना होगा. अगर आपने सिर्फ इसी स्कीम में निवेश किया है तो इस बात की कोई संभावना नहीं है कि आपका टीडीएस कटेगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

52 minutes ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

1 hour ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

2 hours ago