Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana: भाजपा में उठी बगावत की आहट? अनिल विज के बयानों पर पार्टी ने लिया सख्त रुख, तीन दिन में मांगा जवाब!

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज की ओर से CM नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दिए गए सार्वजनिक बयानों को BJP ने गंभीरता से लिया है.

Anil Vij

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज (Anil Vij) की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) के खिलाफ दिए गए सार्वजनिक बयानों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गंभीरता से लिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) ने विज को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है.

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा है कि अनिल विज द्वारा दिए गए बयान न केवल पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं, बल्कि ऐसे समय में आए हैं जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनावी अभियान चला रही है.

उन्होंने लिखा, “आपने पार्टी अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिया, जो एक गंभीर आरोप है. चुनावी माहौल में इस तरह की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”

पार्टी के भीतर बढ़ी नाराजगी

अनिल विज के इन बयानों से पार्टी के भीतर नाराजगी बढ़ गई है. भाजपा नेतृत्व इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त रुख अपना सकता है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस प्रकार की बयानबाजी से संगठन कमजोर पड़ सकता है और इससे भाजपा की चुनावी रणनीति प्रभावित हो सकती है.

अनिल विज पर बढ़ता दबाव

पार्टी के नोटिस के बाद अनिल विज पर दबाव बढ़ गया है. पार्टी के भीतर कई नेता उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अब यह देखना होगा कि विज इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और पार्टी नेतृत्व उनके जवाब से कितना संतुष्ट होता है.


इसे भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को सत्ता में लाने में पसमांदा मुसलमानों ने निभाई अहम भूमिका: इरफान अहमद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital