Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bareilly News: स्कूली बच्चों के हाथ पर बंधी राखी को टीचर ने कैंची से काटा, कहा- स्कूल में नहीं होगा धर्म का प्रचार, परिजनों ने…

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मिशनरी स्कूल में राखी पहनकर पहुंचे छात्र की राखी को कैंची से कटवा दिया गया. जिसकी जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन और हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया.

राखी बांधने पर स्कूल में विरोध

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मिशनरी स्कूल में राखी पहनकर पहुंचे छात्र की राखी को कैंची से कटवा दिया गया. जिसकी जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन और हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद स्कूल ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया.

टीचर ने राखी को कैंची से काटा

मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली के आंवली थाना इलाके में भमोरा रोड पर स्थित होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में दो छात्र-छात्रा हाथ में राखी बांधकर स्कूल पहुंचे थे. जिसका एक टीचर ने विरोध किया और हाथ में बंधी राखी और कलावा को कैंची से काट दिया. इसके साथ ही कहा कि स्कूल में किसी धर्म का प्रचार नहीं होगा. इस घटना की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. इसके साथ ही हिंदू संगठन भी स्कूल पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और स्कूल प्रबंधन से माफी मंगवाई.

परिजनों ने किया जमकर हंगामा

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों का कहना है कि हाथ से राखी और कलावा उतारने की जानकारी मिलने के बाद वे लोग स्कूल पहुंचे. जब उन्होंने मामले को लेकर विरोध किया तो स्कूल प्रशासन ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी. इसके साथ ही लिखित में पत्र देकर कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी. हिंदू संगठनों ने स्कूल की छात्राओं से पूरे स्टाफ को राखियां बंधवाई.

यह भी पढ़ें- Rakshabandhan: पीएम मोदी को बच्चों ने बांधी राखी, प्रधानमंत्री बोले- काफी खास है ये पल, देखें तस्वीरें

स्कूल ने लिखित में मांगी माफी

एक छात्र के अभिभावक ने कहा कि इस कृत्य से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ से लिखित में दिया गया है कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी. उनसे भूल हुई है. माफीनामा पर स्कूल की मुहर लगाकर सभी के सामने जारी किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest