Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विश्व मना रहा है आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में तो राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर किया योग, पीएम मोदी भी UN के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

International Yoga Day: अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर कहा कि, “हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है.”

International Yoga Day: पूरा विश्व आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है. देश भर में योग शिविर के माध्यम से लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया जा रहा है. क्या नेता क्या राजनेता और क्या सेलिब्रिटी आज सुबह से ही सभी योग करते हुए दिख रहे हैं. वहीं अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी भी आज शाम यूएन के एक योग कार्यक्रम में शामिल होंगे. देव और योग भूमि उत्तराखंड में भी योग की धूम देखी गई. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया.

यूपी के सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री दिखे योग करते

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में 09वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर योग किया. वहीं 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने नोएडा में योग किया. कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों और कार्यक्रमों में भाग लिया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बालासोर में योग किया तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर योग किया. वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में योग किया. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया.

UN मुख्यलाय के योग कार्यक्रम में पीएम मोदी

पीएम मोदी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. आज योग दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, “इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ ने और विशेष बना दिया है. इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है. आज शाम को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा. भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है.

वहीं न्यूयॉर्क से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीडियो सम्मेलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि, “2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था. तभी से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है.”

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day 2023: भारत का योग दिवस ऐसे बना ‘इंटरनेशनल योगा डे’, पीएम मोदी ने तैयार किया था प्लान

जो जोड़ता है वो योग है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि, “हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है. इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है. योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार. इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है. आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital