Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हेमंत सोरेन सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त : तुहिन सिन्हा

बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और विकास कार्यों में ठपगी का आरोप लगाया. उन्होंने हिंदू परिवारों को होली न खेलने देने की घटना की आलोचना की.

Aarika Singh Edited by Aarika Singh

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी कोई बदलाव नहीं आया है. यहां राज्य में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं, और ये घटनाएं दिल्ली से दूर होने के कारण राष्ट्रीय मीडिया तक नहीं पहुंच पाती हैं.

उन्होंने कहा कि जब हेमंत सोरेन की सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर रही थी, तब उन्हें उम्मीद थी कि सोरेन सरकार राज्य के हित में काम करेगी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने का प्रयास करेगी. लेकिन, यह धारणा गलत साबित हुई, क्योंकि राज्य में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं, और ये घटनाएं दिल्ली से दूर होने के कारण राष्ट्रीय मीडिया तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे सोरेन सरकार को राज्य को लूटने की खुली छूट मिल रही है.

सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में भी भारी कमी है. उन्होंने बताया कि झारखंड में शिक्षक और स्वास्थ्य स्टाफ की कमी है, और ग्रामीण इलाकों में लोग 50 किलोमीटर तक अपने कंधे पर मरीज को लेकर जाते हैं. कांग्रेस और जेएमएम जब-जब राज्य में सत्ता में आती है, तो भ्रष्टाचार के मामलों को बढ़ावा देती है.

सिन्हा ने यह भी कहा कि राज्य की पेयजल योजना में निर्धारित 4500 करोड़ रुपये में से सिर्फ 10 प्रतिशत राशि खर्च की गई है. इसके अलावा, उन्होंने जमशेदपुर जैसे इलाकों में 8 सालों से कोई विकास कार्य नहीं होने का भी जिक्र किया.

झारखंड में हिंदू परिवारों को होली न खेलने देने जैसी घटनाओं को भी तुहिन सिन्हा ने कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि झारखंड में हिंदू परिवार होली नहीं खेल पा रहा है. यह घटना गिरिडीह की है. यह वहीं स्थिति है, जो ममता बनर्जी की सरकार में पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है.

सिन्हा ने आरोप लगाया कि झारखंड में हर विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें फैली हुई हैं और राज्य में सरकार की क्रूर नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest