Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“लड़कियों की कमी नहीं है, 50 साल की बूढ़ी को क्यों ‘फ्लाइंग किस’ देंगे राहुल गांधी”, कांग्रेस की महिला विधायक का बड़ा बयान

नीतू सिंह से पहले एक आईएएस महिला ने भी राहुल का समर्थन किया था. वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी ने कहा कि महिला सांसद ये भी सोचें कि मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा.

महिला विधायक नीतू सिंह

महिला विधायक नीतू सिंह

Rahul Gandhi Flying Kiss: ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर राहुल गांधी इनदिनों सुर्खियों में है. एक तरफ जहां भाजपा उनपर हमलावर है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक नीतू सिंह उनके बचाव में उतर आई हैं. नीतू सिंह ने भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास लड़कियों की कोई कमी नहीं है, वो 50 साल की बूढ़ी को क्यों ‘फ्लाइंग किस’ देंगे.

बता दें कि बुधवार को संसद में राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस के कारण हंगामा हो गया. 20 से अधिक महिला सांसदों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की. इतना ही नहीं उन्होंने वायनाड से कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

20 से अधिक महिला सांसद ने राहुल के खिलाफ की शिकायत

20 से अधिक महिला सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने “अशोभनीय तरीके” से व्यवहार किया, जिससे न केवल “सदन में महिला सदस्यों की गरिमा का अपमान हुआ, बल्कि बदनामी भी हुई और गरिमा कम हुई. इससे सदन की प्रतिष्ठा पर भी फर्क पड़ा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्कूल से लौट रही लड़की पर गाय ने किया हमला, पटक-पटककर कर दिया अधमरा, कैमरे में कैद हुई खौफनाक मंजर

महिला IAS ने किया राहुल का समर्थन

नीतू सिंह से पहले एक आईएएस महिला ने भी राहुल का समर्थन किया था. वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी ने कहा कि महिला सांसद ये भी सोचें कि मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा. आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर हिंदी में लिखा, “जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा.”

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital