Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

करौली सरकार बाबा के आश्रम में कारोबारी का शव मिलने से हड़कंप, 5 दिन पहले योग साधना के लिए आया था

Kanpur: कारोबारी का नाम देवेंद्र सिंह भाटी है और वह ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. देवेंद्र पांच दिन पहले ही आश्रम में योग साधना के लिए आए थे.

kanpur

करौली बाबा के आश्रम से मिला शव

Karauli sarkar Ashram: कानपुर के करौली सरकार बाबा के आश्रम से शव मिलने से हड़कंप मच गया है. दरअसल आश्रम के कमरे से ग्रेटर नोएडा के एक कारोबारी का शव संदिग्ध हालात में मिला है. खबरों के मुताबिक आश्रम के सेवादारों ने पुलिस को सूचना दिए बिना खुद ही दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाल लिया. मामला सामने आने पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं शव का डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम किया गया. मौत किस वजह से हुई है इसकी जानकारी सामने नहीं आ पायी है.

ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है शख्स

कारोबारी का नाम देवेंद्र सिंह भाटी (Devendra Bhati) है और वह ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) का रहने वाला है. देवेंद्र पांच दिन पहले ही आश्रम में योग साधना के लिए आए थे, लेकिन रविवार की सुबह करीब नौ बजे उनका शव कमरे में पड़ा मिला. जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल की सुबह साढ़े सात बजे वह कमरे से निकले और रात नौ बजे वापस कमरे में गए. जब वह बाहर नहीं निकले तो सेवादारों को कुछ शक हुआ. मोबाइल कैमरे में रिकॉर्डिंग करते हुए हथौड़ी और कुल्हाड़ी से कमरे का गेट तोड़ा गया.

आश्रम में तैनात कर्मी गोपाल गुप्ता के मुताबिक, कमरा तोड़ने पर देवेंद्र सिंह का शव फर्श पर पेट के बल पड़ा हुआ था. देवेंद्र सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं. वो अक्सर इस आश्रम में आया करते थे.

यह भी पढ़ें- Shaista Parveen: ‘बुर्का पहने महिलाएं आएं घर से बाहर’- मस्जिद से हुआ अनाउंसमेंट! फिर शाइस्ता ने पुलिस को ऐसे दिया चकमा

शरीर पर थीं हल्की चोटें

फॉरेंसिक टीम प्रभारी ने बताया कि “मृतक के बाएं पैर के अंगूठे पर खरोच थी. नाक से खून आ रहा था और दाहिने हाथ पर सलाइवा और खून के निशान मौजूद मिले”. देवेंद्र सिंह भाटी के परिवार ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है. वहीं डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि “परिवार वालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. परिवार वाले कुछ भी लिखकर देते हैं तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital