Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi Security Breach: मेरी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, वो मुझे गले लगाने आया था, यात्रा में ऐसा होता रहता है- बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सुरक्षा में चूक पर कहा कि,” मेरी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई. मुझे सिर्फ ये दिख रहा है कि एक इंसान था जो मुझसे मिलना चाहता था , मुझे गले लगाना चाहता था. वो मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था. इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे”.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभी पंजाब से होकर निकल रही है. मंगलवार सुबह राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया. किसी अज्ञात शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी को सीधे गले लगा लिया. जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होना शुरू हो गए. राहुल गांधी ने होशियारपुर में इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सुरक्षा में हुई चूक की खबरों पर जवाब दिया.

राहुल गांधी ने सुरक्षा में चूक को लेकर कहा कि,”मेरी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, इसे चूक नहीं कह सकते”. इसके अलावा राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी और RSS पर हमला बोला और अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में बात की.

‘पता नहीं, आप इसे सुरक्षा में चूक क्यों कह रहे हैं.’

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा में चूक पर कहा कि,” मेरी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई. मुझे सिर्फ ये दिख रहा है कि एक इंसान था जो मुझसे मिलना चाहता था , मुझे गले लगाना चाहता था. वो मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था. इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे, यात्रा में ऐसा होता रहता है.”

ये भी पढ़ें-    AAP vs LG: बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.. ये एलजी कौन है जो हमारे सिर पर आकर बैठ गया?- विधानसभा में केजरीवाल का बड़ा हमला

उन्होंने आगे कहा कि- पता नहीं आप इसे सुरक्षा चूक क्यों कह रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा में बहुत उत्साह है और ऐसे समय में ऐसा हो जाता है. ये एक आम बात है, सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जांच की और वह बस उत्साहित था. राहुल ने कहा- “मेरी विचारधारा में ये है. मै नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं.

अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई पर बोले राहुल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में कहा कि, ” देश की 40 फीसदी संपत्ति पर देश के 1 फीसदी अमीर लोगों का कब्जा है. उन्होंने कहा देश में 21 लोगों के पास उतना धन है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है. राहुल गांधी ने बताया कि देश के 50 प्रतिशत सबसे गरीब लोग 64 प्रतिशत जीएसटी (GST) देते हैं. वहीं, देश के 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोग सिर्फ 3 प्रतिशत जीएसटी (GST) देते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital