Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ये चुनाव वक्फ बोर्ड हटाने, लव जिहाद रोकने, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर हैं: डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ झारखंड के गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड शो किया.

डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ झारखंड के गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड शो किया, रोड शो में गोड्डा से भाजपा विधायक अमित मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा और पूर्व विधायक अशोक भगत भी साथ थे। गोड्डा पहुंचने पर विधायक राजेश्वर सिंह ने लगातार तीन बार से निशिकांत दुबे को संसद भेजने वाली शिव और शक्ति की दिव्य नगरी देवघर की धरा को प्रणाम किया।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक ने डॉ. निशिकांत दुबे को अपना बड़ा भाई बताते हुए गोड्डा का अजेय योद्धा कहा, विधायक ने कहा कि निशिकांत दुबे एक आदर्श राजनेता हैं जो जनता के मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहते हैं, संसद में प्रत्येक चर्चा पर भी इनकी उपस्थिति अवश्य होती है।

विधायक डॉ. सिंह ने निशिकांत दुबे द्वारा कराये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक कर्मठ और संघर्षशील जनसेवक के रूप में सांसद के प्रयासों से देवघर में एम्स, हवाई अड्डे का निर्माण हुआ, बीते 10 सालों में गोड्डा में करीब 700 किमी सड़क का निर्माण हुआ और कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का विकास हुआ। सरोजनीनगर विधायक ने गोड्डा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, नैनो यूरिया प्लांट, अदानी पावर प्लांट और सीमेंट फैक्ट्री लाने के निशिकांत दुबे के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

डॉ, राजेश्वर सिंह ने प्रचंड बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार की आवश्यकता को जनता के सामने रखते हुए कहा कि ये चुनाव आस्था के सम्मान एवं संस्कृति का संरक्षण करने वाली विचाराधारा तथा राम को काल्पनिक कहने वाली, नवरात्रि व श्रावण मास की पवित्रता पर कुठाराघात करने वाली, सनातन को जड़ से उखाड़ने की बात करने वाली विचाराधारा के बीच है। ये चुनाव आतंकवाद, नक्सलवाद को संरक्षण देने वाली, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाली विचाराधारा को उखाड़ फेंकने के लिए युद्ध है।

विधायक ने आगे जोड़ा कि ये चुनाव 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन जारी रखने, 3 करोड़ परिवारों के लिए पीएम आवास बनवाने, किसान सम्मान निधि जारी रखने, हर वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान योजना का लाभ देने के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है। ये चुनाव विरासत और विकास के लिए, देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए, देश की उन्नति, आर्थिक प्रगति के लिए, मजबूत आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा के लिए, युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है। ये चुनाव वक्फ बोर्ड हटाने, CAA-NRC लागू करने, 5 करोड़ से अधिक घुसपैठियों को देश से निकालने, UCC लागू करने, लव जिहाद खत्म करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है।

सरोजनीनगर विधायक ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आज गोड्डा की जनता की आँखो में निशिकांत दुबे के लिए जो अखंड विश्वास देख रहा हूँ, वो ऐतिहासिक विजय का प्रमाण है। गोड्डा की महान जनता के संकल्प का सामर्थ्य चौथी बार की अभूतपूर्व विजय में परिवर्तित होने जा रहा है, महादेव के परम भक्त को पुनः देवभूमि देवघर का प्रतिनिधित्व देने जा रहा है।”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital