Bharat Express DD Free Dish

Air Quality Index

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज आंधी और झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। दिनभर की तपती धूप और उमस के बाद आई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं कुछ इलाकों में पेड़ गिरने और ट्रैफिक प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखी गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Delhi Pollution: दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है,यहां AQI 506 तक पहुँचा. इस जहरीली हवा से इंसान ही नहीं, अब जानवर भी बीमार पड़ रहे हैं. इंटरनेट पर सामने आई नेबुलाइजर लगे कुत्ते की तस्वीर ने चिंता बढ़ाई.

Air Quality Index : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर पहुंच गया है.

दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है. आनंद विहार (312), रोहिणी (301), और बवाना (314) में एक्यूआई 'बहुत खराब' स्तर से ऊपर है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय AQI स्तर 300 से ऊपर और कई जगहों पर 400 के करीब पहुंच गया है.

Video: सोमवार को दिल्ली में धुंध की मोटी चादर छाई रही और राजधानी के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही.

पाकिस्तान में कई इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, दम घुटने जैसी दिक्कतें हो रही हैं. सड़कों पर धुंध के कारण हादसे हो रहे हैं. अधिकारियों को बचाव के रास्ते नहीं सूझ रहे.

दीपावली के दिन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने निवासियों से जिम्मेदारी से त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि “आज की रात बहुत महत्वपूर्ण है.” उन्होंने बढ़ते प्रदूषण की चिंताओं के बीच सभी से पटाखे फोड़ने से बचने का आग्रह किया

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटरोलॉजी (IITM), पुणे ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी (एक्यूआई 300 से 400) में रहने की संभावना है.

देश की राजधानी नई दिल्ली में AQI एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. सुबह के वक्त ज्यादातर इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया है.