Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PFI, ISIS और आतंकवाद का समर्थन करते हैं ‘द केरल स्टोरी’ का विरोध करने वाले- बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur On The Kerala Story: अनुराग ठाकुर हरियाणा के सोहना में महाराणा राणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

Anurag thakur in haryana

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur On The Kerala Story: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ अपनी रिलीज के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कर्नाटक चुनाव में भी इस फिल्म का जिक्र पीएम मोदी कर चुके हैं. वहीं अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है.

7 मई रविवार को हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केरल स्टोरी सिर्फ एक फिल्म नहीं है. कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने धर्म में बच्चियों को बहला-फुसलाकर आतंकवाद के रास्ते ले जाना चाहते हैं, उनका चेहरा केरल स्टोरी में बेनकाब हुआ है. कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं. अगर वे विरोध कर रहे हैं तो वे PFI, आतंकवाद, ISIS का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि बेटियों को आतंक के रास्ते पर जाने के लिए मजबूर किया जाता है. वहीं ना कहने पर गोली मार दी जाती है.

लोगों से की फिल्म देखने की अपील

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि, “मैं आप सबसे कहता हूं देखिए इस फिल्म की सच्चाई सामने आएगी कि किस तरह से लोग बच्चियों को बहला-फुसलाकर आतंकवाद के रास्ते ले जाना का काम करते हैं.” अनुराग ठाकुर हरियाणा के सोहना में महाराणा राणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बाद छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला, 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का ED ने किया पर्दाफाश, कई नेताओं-अधिकारियों का करीबी है सरगना

पीएम मोदी ने भी किया था फिल्म का जिक्र

पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव में एक जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “बीते कुछ वर्षों में आतंकवाद का एक और भयानक स्वरूप पैदा हो गया है. बम, बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती. ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की इन दिनों काफी चर्चा है. कहते हैं कि केरल स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकवादियों की नीति पर आधारित है. पीएम मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है. देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital