देश

5 साल के बच्चे को तीन कुत्तों ने सड़क पर नोचा-घसीटा, दर्दनाक मौत, वीडियो आया सामने

Hyderabad: तेलंगाना के हैदराबाद में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. यहां तीन से चार कुत्तों ने पांच साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया. इस हमले में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. कुत्तों ने बेहरमी से बच्चे को नोचा, उसे घसीटा. जिसके बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता दौड़कर पहुंचे और उसे कुत्तों से छुड़ाया. इसके बाद वे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये दिल दहलाने वाली घटना रविवार की है. जानकारी के मुताबिक, पांच साल का बच्चा (प्रदीप) अपने पिता के साथ काम पर गया था. बच्चे का पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और जिस परिसर में वह काम करता है, उसी परिसर के सामने कुत्तों ने बच्चे पर हमला बोल दिया.

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

ये पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में बच्चा परिसर में अकेला घूमता हुआ नजर आ रहा है. तभी तीन कुत्ते बच्चे की ओर बढ़ते हुए आते हैं और उसे घेरकर हमला कर देते हैं. बच्चा घबराकर भागने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ते एक हाथ उस पर हमला कर देते हैं. कुत्तों ने पहले उसके कपड़े खींचे इस दौरान बच्चे ने खुद को बचाने की कोशिश भी की. मगर कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे नीचे गिरा दिया और जल्द ही उस पर हावी हो गए और उसे काटने लगे. इस दौरान कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोचा. कुत्तों के हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें-     Lucknow में भी ‘कंझावला’ जैसा कांड, कार सवार ने ई-रिक्शा चालक को घसीटा, CCTV में कैद हुईं तस्वीरें

कुत्तों ने मचाया हुआ है आंतक

पिछले काफी समय से कई राज्यों में कुत्तों के आतंक मचाने की खबरें सामने आईं हैं. जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं. हाल ही में गुजरात के सूरत में भी आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है. सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इलाके में बीते 15 दिनों में कुत्तों के काटने के 477 मामले दर्ज किए गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago