Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

5 साल के बच्चे को तीन कुत्तों ने सड़क पर नोचा-घसीटा, दर्दनाक मौत, वीडियो आया सामने

Telangana: पांच साल का बच्चा (प्रदीप) अपने पिता के साथ काम पर गया था. बच्चे का पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और जिस परिसर में वह काम करता है उसी परिसर के सामने कुत्तों ने उसके बच्चे पर हमला बोल दिया.

TELANGANA

कुत्तों ने बच्चे को घेरकर किया हमला (फोटो ट्विटर)

Hyderabad: तेलंगाना के हैदराबाद में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. यहां तीन से चार कुत्तों ने पांच साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया. इस हमले में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. कुत्तों ने बेहरमी से बच्चे को नोचा, उसे घसीटा. जिसके बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता दौड़कर पहुंचे और उसे कुत्तों से छुड़ाया. इसके बाद वे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये दिल दहलाने वाली घटना रविवार की है. जानकारी के मुताबिक, पांच साल का बच्चा (प्रदीप) अपने पिता के साथ काम पर गया था. बच्चे का पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और जिस परिसर में वह काम करता है, उसी परिसर के सामने कुत्तों ने बच्चे पर हमला बोल दिया.

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

ये पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में बच्चा परिसर में अकेला घूमता हुआ नजर आ रहा है. तभी तीन कुत्ते बच्चे की ओर बढ़ते हुए आते हैं और उसे घेरकर हमला कर देते हैं. बच्चा घबराकर भागने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ते एक हाथ उस पर हमला कर देते हैं. कुत्तों ने पहले उसके कपड़े खींचे इस दौरान बच्चे ने खुद को बचाने की कोशिश भी की. मगर कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे नीचे गिरा दिया और जल्द ही उस पर हावी हो गए और उसे काटने लगे. इस दौरान कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोचा. कुत्तों के हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है.

https://twitter.com/NCIBHQ/status/1627936366570110977?s=20

यह भी पढ़ें-     Lucknow में भी ‘कंझावला’ जैसा कांड, कार सवार ने ई-रिक्शा चालक को घसीटा, CCTV में कैद हुईं तस्वीरें

कुत्तों ने मचाया हुआ है आंतक

पिछले काफी समय से कई राज्यों में कुत्तों के आतंक मचाने की खबरें सामने आईं हैं. जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं. हाल ही में गुजरात के सूरत में भी आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है. सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इलाके में बीते 15 दिनों में कुत्तों के काटने के 477 मामले दर्ज किए गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital