Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

AR Dairy प्रोडक्ट्स भेजती थी तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने के लिए घी, कंपनी ने अब दी ये सफाई

Tirupati Laddu Controversy: एआर डेयरी प्रोडक्ट्स ने कहा कि जून-जुलाई में मामला सामने आया था. हमने तिरुपति मंदिर में 0.1 फीसदी भी सप्लाई नहीं की है.

Tirupati Laddu

तिरुपति मंदिर में लड्डू.

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर के प्रसादम लड्डू में घी की जगह जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का मिलावट किए जाने का विवाद बढ़ता जा रही है. इस बीच एआर डेयरी कंपनी जो कि लड्डू के लिए घी भेजा करती थी, ने सफाई दी है. डेयरी कंपनी ने सफाई देते हुए आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है. एआर डेयरी प्रोडक्ट का कहना है कि मामला जून-जुलाई में सामने आया था, इसे चैलेंज किया गया है.

एआर डेयरी प्रोडक्ट्स ने दी ये सफाई

एआर डेयरी प्रोडक्ट्स ने कहा कि जून-जुलाई में मामला सामने आया था. हमने तिरुपति मंदिर में 0.1 फीसदी भी सप्लाई नहीं की है. स्वीकृति मिलने के बाद चार टैंकर घी दिए गए. जिसका उन्होंने (मंदिर ट्रस्ट) ने भुगतान किया. पांचवें टैंकर को लेकर शिकायत मिली है. हमने इसे चैलेंज किया है. एआर डेयरी प्रोडक्ट्स की ओर से यह भी कहा गया है कि प्रतिष्ठित एनएपीएल लैब में परीक्षण और एगमार्क अथॉरिटी से प्रमाणित होने के बाद ही टैंकर भेजा जा रहा है. मामले को राजनीतिक बनाया जा रहा है.

कंपनी ने आगे कहा कि जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें कई अन्य कारण भी बताए गए हैं. जैसे- दवा या चारा की वजह से भी ऐसा हो सकता है. लैब रिपोर्ट्स को ध्यान से पढ़ा जाना चाहिए. उस रिपोर्ट में हमारा नाम नहीं है.

घी की जांच के लिए गुजरात भेजे गए थे सैंपल

जानकारी रहे कि तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने इसी साल जुलाई में घी की जांच के लिए उसके सैंपल गुजरात की एक लैब में भेजे थे. इस सैंपल की रिपोर्ट 18 सितंबर को सामने आई. इससे पहले बीते साल अगस्त में जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने एआर डेयरी नामक कंपनी को मंदिर में घी के सप्लाई का काम सौंपा था. जबकि, इससे पहले कर्नाटक कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन कंपनी नंदिनी ब्रांड घी सप्लाई का काम करती थी.

इस बीच आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तत्कालीन रेड्डी सरकार पर प्रसादम में मिलावट का आरोप लगाया है. उन्होंने मंदिर के प्रसादम में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के पर अगस्त में एआर डेयरी को ब्लैक लिस्ट कर दिया. जिसके बाद फिर से नंदिनी ब्रांड को फिर से घी सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं इसे कई साल पहले से जानता था…’ तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद पर बोले- पूर्व मुख्य पुजारी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital