Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मैं इसे कई साल पहले से जानता था…’ तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद पर बोले- पूर्व मुख्य पुजारी

Tirupati Laddu Row: तिरुपति मंदिर के पूर्व मु्ख्य पुजारी रमण दीक्षाथलु लड्डू विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ‘मैं इसे कई साल पहले से जानता था.’

Tirupati Temple Laddu Row

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद पर बोले- पूर्व मुख्य पुजारी.

Tirupati Temple Laddu Row: तिरुपति मंदिर का लड्डू विवाद मामला अब सियासी रंग ले चुका है. मंदिर के प्रसादम को बनाने के लिए घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल के खुलासे के बाद से देश में बवाल मचा हुआ है. इस बीच तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी रमण दीक्षाथलु ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ‘मैं इसे कई साल पहले से जानता था.’ लोगों ने भक्तों की आस्था और पवित्रता के खिलाफ बहुत बड़ा पाप किया है.

बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने यह आरोप लगाया था कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद को बनाने के लिए जिस घी का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें जानवरों की चर्बी मिलाई जा रही है. लेकिन, वाईएसआर कांग्रेस ने इस आरोप से साफ इनकार किया है.

क्या बोले तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी?

तिरुमाला तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी रमण दीक्षाथलु ने कहा- “मैंने कई साल पहले तिरुपति लड्डू प्रसाद तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गाय के घी में मिलावट के बारे में देखा था. इस बारे में संबंधित अधिकारियों और देवस्थानम के प्रमुख शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया.”

पांच वर्षों से मंदिर के प्रसादम मिलाई जाती थी जानवरों की चर्बी

तिरुपति मंदिर के पूर्व मु्ख्य पुजारी ने आगे कहा- “नई सरकार ने तमाम भ्रम को दूर करने का वादा किया है. वे सरकारी डेयरी से घी खरीदते थे और उसी घी से इसे तैयार करते थे. पिछले पांच वर्षों से मंदिर के प्रसादम में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल मिलाने का महापाप कर रहे हैं. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पवित्र मंदिरों में ऐसा महापाप दुबारा ना हों, जहां से करोड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital