Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद: सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर, एसआईटी जांच कमेटी गठित करने की मांग

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के आरोप की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है.

Tirupati Laddu Controversy

तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर लड्डू विवाद.

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के आरोप की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. यह याचिका बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दायर की है. याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई है. याचिका में आस्था से खिलवाड़ करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. इससे पहले हिंदू सेना के मुखिया सुरजीत यादव ने याचिका में कहा है कि तिरुपति लड्डू में चर्बी और मछली के तेल के बात सामने आने से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को झटका लगा है.

याचिका में क्या कहा गया है

याचिका में कहा गया है कि हिंदू भावनाओं को जिन लोगों ने ठेस पहुचाई है, उन पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई हो. सुरजीत यादव ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि यह याचिका आम लोगों के हित मे दायर की गई है, जो वित्तीय और कानूनी रूप से पूरी तरह लैस न होने के कारण स्वयं न्यायालय तक नही पहुच सकते है और इस प्रकार वे जनहित याचिका का सहारा लेने की स्थिति में नही है.

दूसरी ओर वाईएसआरसीपी के वकीलों ने तिरुपति लड्डू प्रसादम को लेकर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा लगाए गए आरोपों की हाई कोर्ट की पीठ को जानकारी दी गई. वकील ने कहा कि मौजूदा न्यायाधीश या उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति मुख्यमंत्री द्वारा किए गए दावों की जांच करें. हाई कोर्ट 25 सितंबर को इस मामले में सुनवाई करने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital