Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Tamil Nadu: चप्पल से हुई पिटाई का बदला लेने के लिए ऑटोरिक्शा वाले ने महिला की चाकू मारकर कर दी हत्या

शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी सेकर पीड़िता गौरी से रंजिश रखता था. करीब 10 दिन पहले हुए झगड़े में महिला ने उसे चप्पल से थप्पड़ मारा था.

मृतक महिला.

तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में एक ऑटोरिक्शा वाले ने चाकु मार कर एक महिला की हत्या कर दी और उसके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला सब्जी बेचती थी. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले महिला का आरोपी से झगड़ा हुआ था. झगड़े के दौरान महिला ने उसे चप्पल से मारा था, जिसका बदला लेने के लिए ऑटो चालक ने ऐसा किया.

आरोपी भागने लगा तो लोगों ने पकड़ा

खबर के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात उत्तरी चेन्नई के थिरुवोत्रियूर इलाके में सन्नथी स्ट्रीट पर हुई. पीड़िता गौरी (50 वर्षीय) और उसका पति मारी सड़क किनारे सब्जियां बेच रहे थें. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक व्यक्ति दंपति के पास आया और गौरी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. जब उसके पति ने बीच-बचाव करके उसे बचाने की कोशिश की, तो उस व्यक्ति ने उस पर भी हमला कर दिया. हमले के बाद गौरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला के पति को पास के स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया.


ये भी पढ़ें: Viral Video: राजस्थान उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच निर्दलीय उम्मीदवार ने एसडीएम को जड़ा थप्पड़


दोनों पर हमला करने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की तो राहगीरों ने उसे पकड़ लिया. हमलावर की पहचान 52 वर्षीय सेकर के रूप में हुई जो ऑटोरिक्शा चलाता है. बाद में सेकर को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

10 दिन पहले हुआ था झगड़ा

शुरुआती जांच के अनुसार, सेकर गौरी से रंजिश रखता था. करीब 10 दिन पहले हुए झगड़े में महिला ने उसे चप्पल से थप्पड़ मारा था. सेकर को शक था कि दंपति उस जगह पर पेशाब कर रहे हैं जहां वह आमतौर पर सोता है. आरोपी सेकर ने इस शक को लेकर दोनों से बात की जो झगड़े में बदल गया. उस झगड़े के दौरान, गौरी ने कथित तौर पर उसे चप्पल से मारा, जिससे सेकर नाराज था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital