देश

“आज माफिया किसी को डरा नहीं सकता, प्रदेश आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है”, अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद बोले CM योगी

UP News: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे. सीएम योगी ने यहां अपने संबोधन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है.

सीएम योगी ने कहा कि, “यूपी में निवेश करने वालों की एक-एक पूंजी की सुरक्षा की जायेगी. यूपी में एक कालखंड ऐसा भी आया जब यूपी के पहचान को खत्म कर दिया गया. यूपी के प्रगति किसी से छिपी नहीं है. कानपुर कभी कपडा उघोग का केन्द्र था. अब फिर से यूपी की पहचान वापस आ रही है. यूपी में बेहतरीन कनेक्टिविटी है.”

यह भी पढ़ें-  Unnao: फिर शर्मसार हुई इंसानियत, जमानत पर रिहा हो दबंगों ने गैंगरेप पीड़िता के घर में लगाई आग, दुष्कर्म के आरोपियों का कब होगा एनकाउंटर ?

सपा सरकार पर बोला हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था. बहुत से जनपद ऐसे थे जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है. जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है”.

बता दें कि प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े माफिया अतीक अहमद के शूटरों ने बसपा के पूर्व विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली कर हत्या कर दी थी. जिसके बाद विधानसभा में ये मुद्दा नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने उठाया था. जिसका जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा था “इस माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा.”

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 6 आरोपी मारे जा चुके हैं

सीएम योगी की इस बयान के बाद से प्रदेश में माफियाओं और उनको गुर्गों की धरपकड़ जारी है. उमेश पाल की पत्नी की शिकायत पर अतीक, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता, बेटे असद, शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 6 आरोपी मारे जा चुके हैं. अतीक, अशरफ की जहां प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. तो वहीं असद, गुलाम, अरबाज, विजय चौधरी एनकाउंटर में मारे गए हैं.

 

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

12 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

45 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

57 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago