खेल

B’Day Special: केएल राहुल के बर्थडे पर सुनील शेट्टी का खास पोस्ट, फैंस बोले- ‘ऐसा ही ससुर मुझे भी चाहिए’

Happy Birthday KL Rahul: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल मंगलवार (18 अप्रैल) को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार आथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया है. इस विकेटकीपर बल्लेबाज की गिनती दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है. उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं. लंबे समय से खराब दौर से गुजर रहे राहुल धीरे-धीरे ही सही अपनी पुरानी लय में लौट रहे थे.

एक समय था जब वो फैंस के बीच मिस्टर परफेक्ट के नाम से मशहूर थे. राहुल के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो साल 2023 में केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी संग शादी की. आइए इस बल्लेबाज के बारे में कुछ दिलचस्प बाते जानते हैं.

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: हार के बाद कोहली को लगा एक और बड़ा झटका, जश्न मनाना पड़ गया भारी

केएल राहुल के नाम है ये IPL रिकॉर्ड

केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. केएल राहुल ने आईपीएल में अपनी 105वीं पारी खेलते हुए 30 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बता दें, केएल राहुल वनडे डेब्यू पर शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं. राहुल ने जून 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. बता दें, आईपीएल में केएल राहुल के नाम सबसे तेज अर्धशतक भी है.

केएल राहुल आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. 2020 में दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए, राहुल ने नाबाद 132 रन बनाकर उपलब्धि हासिल की.

केएल राहुल की शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है. इस खास मौके पर जहां भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज को उनके चाहने वाले लगातार विश कर रहे हैं, तो वहीं उनके फादर इन लॉ सुनील शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है.

सुनील शेट्टी ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो अपने दामाद केएल राहुल के माथे पर टीका करते नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर बेटी के उनके शादी की है. वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘आपको अपने जीवन में पाकर हम धन्य हैं. हैप्पी बर्थडे बाबा.’

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

7 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

31 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

37 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

40 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

49 minutes ago