Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tomato Price: चंडीगढ़ में 350 रुपये के पार, कुछ ज्यादा ही भाव खाए हुए है टमाटर

बारिश के कारण ठीक ढंग से आपुर्ति नहीं हो पाने की वजह से इसकी कीमत सातवें आसमान तक पहुंच गई है. चंडीगढ़ में टमाटर ने लोगों की जेब ढीली कर दी है.

Tomato Price

टमाटर

Tomato Price: टमाटर इन दिनों कुछ ज्यादा ही भाव खाए हुए है. कभी 5-10 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर आज देश के कई हिस्सों में 350 रुपये किलो तक बिक रहा है. इसकी वजह बारिश बताई जा रही है. बारिश के कारण ठीक ढंग से आपुर्ति नहीं हो पाने की वजह से इसकी कीमत सातवें आसमान तक पहुंच गई है.

चंडीगढ़ में टमाटर ने लोगों की जेब ढीली कर दी है. चंडीगढ़ के किसी भी मार्केट में चले जाइये, कीमत 350 रुपये के करीब ही है. वहीं गाजियाबाद में टमाटर 250 रुपये किलो बिक रही है. बात करें यदि उत्तराखंड की तो गंगोत्री धाम में भी टमाटर की कीमत 250 रुपये किलो ही है. वहीं, ऋषिकेश में 180 रुपये किलो बिक रहा है.

इन शहरों में टमाटर हुआ हद से ज्यादा लाल

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में कीमत और भी बढ़ने वाली है. कीमत में इजाफा कुछ समय तक जारी रहेगी. बारिश के बीच कोई नया पौधारोपण नहीं किया जा सकता. आने वाले हफ्तों में कीमतें बढ़ती रहेंगी. अगर सब्जियों की ताजा दरों की बात करें तो, दिल्ली और आसपास के शहरों में टमाटर 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि फूलगोभी की कीमत 110 रुपये प्रति किलो है. अदरक लगभग 370 रुपये प्रति किलो है और हरी मिर्च की कीमतें 230 रुपये प्रति किलो हो गई हैं.भारी बारिश के कारण देश के अलग-अलग इलाकों से सप्लाई प्रभावित हुई है.

यह भी पढ़ें: Foods for Rainy season: बारिश के मौसम में जब जी ललचाए तो सोच समझ कर ही खाएं, यहां जानें क्या खाएं क्या न खाएं

इन राज्यों में सबसे ज्यादा उगाए जाते हैं टमाटर

आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु में टमाटर भरपूर मात्रा में उगाए जाते हैं. दक्षिणी और कुछ पूर्वोत्तर इलाकों से टमाटर की आपूर्ति फिलहाल कम हो रही है. अत्यधिक गर्मी के कारण भी फसल खेत में ही तबाह हो गई थी. फिर बारिश के बाद आपूर्ति प्रभावित हुई है.

केंद्र सरकार खुद बेच रही है टमाटर

इस बीच आम जन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार खुद ही टमाटर बेचने लगी है. दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, पटना और देशभर के अन्य चुनिंदा बड़े शहरों में मोदी सरकार ने 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है. हालांकि, इसके लिए सरकार ने कुछ शर्तें तय की हैं. जैसे कि एक व्यक्ति केवल 2 किलो टमाटर ही खरीद सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital