Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

McDonald’s के बर्गर से टमाटर हुआ गायब, कंपनी को नहीं मिल रहे अच्छी क्वालिटी के टमाटर

मैकडॉनल्ड्स कंपनी का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण और हमारे द्वारा की गई कोशिशों के बावजूद हमें अच्छी क्वालिटी वाले टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं.

देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 150 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं. इसका असर सिर्फ आम आदमी पर ही नहीं बल्कि रेस्टोरेंट्स पर भी देखने को मिल रहा है. देश के कई ईलाकों में भारी बरसात हो रही है. मॉनसून के आगमन के साथ ही सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. वहीं टमाटर की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है. देश के कई जगहों पर तो टमाटर की कीमत 150 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं. आम लोगों की थाली से टमाटर जहां दूर होते जा रहा है वहीं अब रेस्टोरेंट्स के मेनू कार्ड के आंकड़े भी बदले नजर आ रहे हैं. वहीं सबसे बड़े फूड ब्रांड में शुमार मैकडॉनल्ड्स ने टमाटर की बढ़ती किमतों के मद्देनजर एक बड़ा बदलाव किया है. कंपनी के इस फैसले के बाद बर्गर का जायका कुछ बदला हुए नजर आ रहा है. अब आप मैकडॉनल्ड्स के बर्गर में टमाटर का स्वाद नहीं ले पाएंगे.

कंपनी को नहीं मिल रहे टमाटर

टमाटर को लेकर मैकडॉनल्ड्स कंपनी का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण और हमारे द्वारा की गई कोशिशों के बावजूद हमें अच्छी क्वालिटी वाले टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं. यही कारण है कि हमारे कुछ आउटलेट्स पर टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं. हालांकि कंपनी ने यह भी कहा कि यह स्थिति स्थायी नहीं है. बता दें कि अपनी बढ़ी कीमतों के बाद से मैकडॉनल्ड्स इंडिया (उत्तर और पूर्व) के कुछ रेस्तरां में टमाटर अब मेनू में शामिल नहीं है. इसके पीछे कंपनी ने
बदलते मौसम और अच्छी क्वालिटी वाले टमाटरों के न मिल पाने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में छाए बादल, देशभर में अगले 4-5 दिन भारी बारिश की संभावना

टमाटर के बढते दाम

देश के कई इलाकों में टमाटर की बढ़ती हुई कीमतों के पीछे मानसून को जिम्मेदार बताया जा रहा है. मानसून की वजह से कई जगहों पर फसल बर्बाद हो गई. वहीं तेज बारिश के कारण टमाटर की सप्लाई चेन पर भी असर पड़ा है. देश के कई ईलाकों में टमाटर की किमते 100 से 150 तक पहुंच चुकी है. ऐसे में गरीब आदमी की थाली से टमाटर लगभग गायब हो चुका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital