Tonk Student Suicide Case: राजस्थान के टोंक जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग हिंदू छात्र की आत्महत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. 12वीं कक्षा के इस छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी, लेकिन उसकी मौत के पीछे जो वजहें सामने आ रही हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं.
घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि छात्र पर धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाया जा रहा था और उसका ‘जबरन खतना’ तक करवा दिया गया था. वहीं पुलिस अब इस मामले को ‘लव जिहाद’, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के एंगल से खंगाल रही है.
मां ने लगाए सनसनीखेज आरोप(Tonk Student Suicide Case)
दरअसल टोंक के महावीर नगर में सुसाइड करने वाले छात्र की मां दीपिका गुर्जर ने कोतवाली थाने में जो रिपोर्ट दी है, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं. मां का आरोप है कि उनका बेटा एक ‘गहरी साजिश’ का शिकार हुआ था.
उसे न केवल धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित किया गया बल्कि उसके शरीर के साथ ऐसी छेड़छाड़ (खतना) की गई, जिसने उसे मानसिक रूप से तोड़ कर रख दिया. पुलिस ने मौके से छात्र का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें कई अहम सुराग होने का दावा किया जा रहा है.
प्रेम प्रसंग या सोची-समझी ‘साजिश’?
मृतक की मां का दावा है कि ट्यूशन के दौरान एक विशेष समुदाय की लड़की ने उनके बेटे को प्रपोज किया था. लड़की का परिवार आपराधिक पृष्ठभूमि का बताया जा रहा है. आरोप है कि लड़की और उसके साथी छात्र को लगातार डरा-धमका रहे थे.
साथ ही परिवार वालों यह भी आरोप लगाया कि उनके लड़के को ब्लैकमेल किया जा रहा था कि अगर उसने इस्लाम नहीं अपनाया तो उसे बर्बाद कर दिया जाएगा. लड़की के डर से छात्र ने पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन तब उसे बचा लिया गया था.
‘खतना’ के दावे ने बढ़ाई मामले की गंभीरता
इस मामले (Tonk Suicide Case) में सबसे चौंकाने वाला मोड़ छात्र के ‘खतना’ किए जाने का आरोप है. यदि यह सच साबित होता है, तो यह राजस्थान में धर्मांतरण के रैकेट का सबसे वीभत्स चेहरा होगा. पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा और एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है.
मेडिकल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही ‘खतना’ के दावों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी. हालांकि, परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक ग्लानि और दबाव के चलते छात्र ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
ये भी पढ़ें-‘अब बहुत हुआ!’ तमिलनाडु सीएम विजय ने की NEET खत्म करने की मांग, पेपर लीक से छात्रों में भारी गुस्सा
मोबाइल चैट खोलेंगे ‘लव जिहाद’ के राज?
थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव के मुताबिक, छात्र का रिजल्ट एक दिन पहले ही आया था. पुलिस अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स और व्हाट्सऐप चैट खंगाल रही है, साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कौन से ‘दोस्त’ थे जिनके साथ वह पिछले दो सालों से रह रहा था और वे उसे किस तरह की सामग्री दिखा रहे थे या किस तरह का ब्रेनवाश कर रहे थे. टोंक में इस घटना (Tonk Suicide Case) के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



