Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Himachal Pradesh: रोड पर जाम लगने के बाद टूरिस्ट ने नदी में उतार दी THAR, वीडियो वायरल होते ही Police लिया एक्शन

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसके बाद इस वाीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है.

Tourist

नदी में पर्यटक ने उतारी THAR

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसके बाद इस वाीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है. यहां एक पर्यटक ने सड़कों पर लगे जाम से बचने के लिए अपनी थार गाड़ी को नदी में उतार दिया. पानी में गाड़ी चलाते हुए उसने नदी पार की. अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पर्यटक की थार गाड़ी का चालान काट दिया है.

नदी में उतार दी थार गाड़ी

बता दें कि नए साल पर छुट्टियां मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग हिल स्टेशन की ओर जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों में लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंच गए हैं. ऐसे में अब वहां पर जगह-जगह सड़कों पर जाम लग रहा है. इसी जाम से बचने के लिए एक पर्यटक ने अपनी थार गाड़ी को नदी में उतार दिया. जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गाड़ी का चालान काट दिया.

एसपी ने मामले की दी जानकारी

लाहौल जिले के एसपी मयंक चौधरी ने मामले को लेकर बताया कि ““हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक थार जिला लाहौल-स्पीति में चंद्रा नदी को पार कर रही है. उक्त वाहन का मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चालान काटा गया है. भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध न करे, इसके लिए जिला पुलिस ने उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है.”

यह भी पढ़ें- Israel की एयरस्ट्राइक में टॉप ईरानी कमांडर ढेर, जनरल कासिम सुलेमानी का था करीबी

नए साल का जश्म मनाने के लिए उमड़ी भीड़

शिमला पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पर्यटकों से सुरक्षित यात्रा करने की अपील कर रहे हैं. इसके साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं. अधिकारियों ने कहा कि नए साल के जश्न के लिए शिमला में एक लाख से ज्यादा वाहनों के आने की उम्मीद की जा रही है. नए साल पर पर्यटकों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी तरह की कोई ऐसी स्थिति न बनने दी जाए, जिससे हालात बिगड़ें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital