Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chhattisgarh Rail Accident: बिलासपुर में रेल हादसा, रेलगाड़ी से टकराई मालगाड़ी, 6 यात्रियों की मौत, रूट ठप

Korba Passenger Train Accident: छत्तीसगढ़ में मंगलवार दोपहर को ट्रेन दुर्घटना हुई, जिसके कारण कई यात्रियों की जान चली गई. दो ट्रेनों की भिड़ंत के कारण रेलवे रूट भी बाधित हो गया.

Bilaspur Train Crash

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bilaspur Train Crash: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में आज भयंकर रेल दुर्घटना हुई. कोरबा जा रही पैसेंजर ट्रेन और कोयला से भरी मालगाड़ी जयरामनगर-कोटमीसोनार के बीच आमने-सामने टकरा गईं. इस भिड़ंत में पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक घायल हुए हैं.

कई घायलों को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है. सीएम ने घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है. साथ ही सरकार की ओर से हादसे के पीडितों के लिए मुआवजा घोषित किया गया है.

कुछ चश्‍मदीदों के मुताबिक, मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पैसेंजर ट्रेन से टकराई. जिसके कारण इंजन में आग लग गई, धुआं दूर तक फैल गया. इस हादसे के कारण बिलासपुर-कोरबा रूट ठप रहा, 8 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं. बहरहाल, जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित की गई है.

यह भी पढ़िए: आंध्र प्रदेश में 2 पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, 18 घायल; रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

इलेक्ट्रिक लाइन और सिग्नल सिस्टम को नुकसान

रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा. हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी बिलासपुर से रवाना हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि हादसे में इलेक्ट्रिक लाइन और सिग्नल सिस्टम को भी नुकसान हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital