देश

Train Viral Video: बर्फ से लदी घाटी के बीच से गुजर रही ट्रेन, रेलवे ने शेयर किया VIDEO, लोगों को भी आया बेहद पंसद

Train Viral Video: धरती पर कई खूबसूरत जगहें आपने देखी होगी जो किसी ‘स्वर्ग’ से कम नहीं लगते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे रेल मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से साक्षा किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि चारो ओर बर्फ से लदी घाटी के बीच से गुजर रही ट्रेन हर किसी का भी मन मोह रही है. वीडियो में आप देख सकते है कि एक ट्रेन को बर्फीली पहाड़ी पर बर्फ से ढके रेलवे लाइन से गुजर रही है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा. और आप कहेगे कि ये तो किसी स्वर्ग से कम नहीं है. रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे है.

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इन दिनों ठंड अपने चरम पर है. वहीं पहाड़ी राज्यों समेत कश्मीर की वादियों में भी बर्फ गिरना शुरू हो चुका है, जिसे देखने के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है. यूं तो बर्फ से ढकी ये खूबसूरत वादियां हर किसी को अपना दीवाना बना देती है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिन्हें देखते ही लोग अपनी पलके झपकना तक भूल जाते हैं और बस एक टुक इस खूबसूरती को निहारते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसे देखकर आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे और अपना दिल हार बैठेंगे. इस वीडियो में बर्फ से ढकी रेलवे लाइन पर ट्रेनों को दौड़ते हुए देख सकते है.

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को रेल मंत्रालय के ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से बडगाम तक बर्फ से लदी घाटी से गुजरती ट्रेन का मनोरम दृश्य.’ इस 35 सेकेंड के वीडियो को अब तक 140.3K व्यूज मिल चुके हैं, पांच हजार से अधिक लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं. इस वीडियो को एक हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट भी किए हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

9 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

29 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago