Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Train Viral Video: बर्फ से लदी घाटी के बीच से गुजर रही ट्रेन, रेलवे ने शेयर किया VIDEO, लोगों को भी आया बेहद पंसद

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन को बर्फीली पहाड़ी पर बर्फ से ढके रेलवे लाइन से गुजरते देखा जा रहा है. इस वीडियो को रेल मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

Train-Viral-Video

Train Viral Video: धरती पर कई खूबसूरत जगहें आपने देखी होगी जो किसी ‘स्वर्ग’ से कम नहीं लगते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे रेल मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से साक्षा किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि चारो ओर बर्फ से लदी घाटी के बीच से गुजर रही ट्रेन हर किसी का भी मन मोह रही है. वीडियो में आप देख सकते है कि एक ट्रेन को बर्फीली पहाड़ी पर बर्फ से ढके रेलवे लाइन से गुजर रही है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा. और आप कहेगे कि ये तो किसी स्वर्ग से कम नहीं है. रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे है.

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इन दिनों ठंड अपने चरम पर है. वहीं पहाड़ी राज्यों समेत कश्मीर की वादियों में भी बर्फ गिरना शुरू हो चुका है, जिसे देखने के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है. यूं तो बर्फ से ढकी ये खूबसूरत वादियां हर किसी को अपना दीवाना बना देती है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिन्हें देखते ही लोग अपनी पलके झपकना तक भूल जाते हैं और बस एक टुक इस खूबसूरती को निहारते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसे देखकर आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे और अपना दिल हार बैठेंगे. इस वीडियो में बर्फ से ढकी रेलवे लाइन पर ट्रेनों को दौड़ते हुए देख सकते है.

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को रेल मंत्रालय के ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से बडगाम तक बर्फ से लदी घाटी से गुजरती ट्रेन का मनोरम दृश्य.’ इस 35 सेकेंड के वीडियो को अब तक 140.3K व्यूज मिल चुके हैं, पांच हजार से अधिक लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं. इस वीडियो को एक हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट भी किए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital