दुनिया

Brazil Violence: सुप्रीम कोर्ट ने ब्राजीलिया के गवर्नर को हटाया, दंगा करने वाले 1,500 गिरफ्तार

Brazil Violence: ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो के समर्थकों द्वारा किए गए दंगों के मद्देनजर करीब 1,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को 1,200 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि रविवार को 300 लोगों को दंगा होने के कुछ ही घंटों बाद हिरासत में लिया गया था. न्याय मंत्री फ्लेवियो डिनो के अनुसार, लगभग 40 बसें, जो प्रदर्शनकारियों को राजधानी तक ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई थीं, जब्त कर ली गई हैं.

प्रदर्शनकारियों ने ब्राजीलिया की इमारतों में तोड़फोड़ की

सोमवार को भारी हथियारों से लैस अधिकारियों ने ब्राजीलिया में बोल्सनारो समर्थकों के एक शिविर को नष्ट कर दिया. रविवार की हिंसा लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के शपथ ग्रहण के ठीक एक सप्ताह बाद हुई. लूला ने 31 अक्टूबर, 2022 को हुए चुनाव में बोल्सनारो को काफी कम अंतर से हराया था. रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के झंडे के रंग पीले और हरे रंग की कमीज पहने प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ब्राजीलिया की इमारतों में तोड़फोड़ की.

राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे प्रदर्शनकारियों ने जब राष्ट्रपति भवन का घेराव किया तो पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस दौरान भगदड़ मच गई और प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागते नजर आए. हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. राष्ट्रपति भवन के भूतल पर लगभग हर खिड़की को नष्ट कर दिया गया है. महल के बाहर फुटपाथ को भी नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: Brazil Violence: बोल्सनारो के समर्थकों ने ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट, संसद व राष्ट्रपति भवन पर बोला हमला, पीएम मोदी ने जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने ब्राजीलिया के गवर्नर को हटाया

इसी तरह, कई अन्य भवनों में भी तोड़फोड़ की खबरें आई हैं. बीबीसी ने बताया कि पास के कांग्रेस भवन में भी तोड़फोड़ की गई. इस बीच दंगे को रोकने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने ब्राजीलिया के गवर्नर इबनीस रोचा को 90 दिनों के लिए पद से हटा दिया है. रोचा ने हिंसा के लिए माफी मांगी है. दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों ने ब्राजील में हिंसा की निंदा की है. भारत, अमेरिका और कनाडा और मैक्सिको के नेताओं ने ब्राजील के लोकतंत्र पर हमले की निंदा की.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

5 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

22 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

32 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

32 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

51 minutes ago