Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बेंगलुरु महासम्मेलन में एकत्रित हो रहे ट्राईड, टेस्टेड और रिजेक्टेड ‘सत्ताकांक्षी’- विपक्ष की महाबैठक पर नन्दी का तंज

बेंगलुरू में एकजुट हो रहे विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने इस बैठक को ‘भ्रष्टाचारी सम्मेलन’ करार दिया.

Nand Gopal Gupta Nandi

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

Opposition Parties Meeting: बेंगलुरु में हुई 26 विपक्षी पार्टियों की बैठक में गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है. कांग्रेस, टीएमसी से लेकर आम आदमी पार्टी समेत 26 दलों का ये गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युएसिव अलायंस’ (INDIA) के नाम से जाना जाएगा. पहली बैठक में 15 दल एक मंच पर आए थे और तब पटना में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में बातचीत हुई थी. वहीं दूसरी मीटिंग बेंगलुरु में हुई जिसमें 26 दल साथ आए हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की बैठक हो रही है. इस बैठक में 38 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है. इस बीच यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विपक्ष की महाबैठक पर तंज किया है.

बेंगलुरू में एकजुट हो रहे विपक्षी दलों पर मंगलवार को तीखा हमला बोलते हुए यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने इस बैठक को ‘भ्रष्टाचारी सम्मेलन’ करार दिया. नन्दी ने कहा कि बेंगलुरु महासम्मेलन में ट्राईड, टेस्टेड और रिजेक्टेड तथाकथित सत्ताकांक्षी एकत्रित हो रहे हैं. जबकि देश की जनता विश्व के सर्वमान्य नेता एवं राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित जननायक पीएम नरेंद्र मोदी को 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है.

सीएम योगी के मंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना

यूपी सरकार में मंत्री नन्दी ने ट्वीट करते हुए कहा, “गणित का एक सामान्य सिद्धांत है कि माइनस-संख्याएं आपस में चाहे जितनी जोड़ दी जाएं, वह शून्य (0) तक भी नहीं पहुंच सकती हैं. बेंगलुरु में हो रहे महासम्मेलन में सारे ट्राईड, टेस्टेड और रिजेक्टेड तथाकथित सत्ताकाँक्षी एकत्रित हो रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: NDA Meet LIVE Updates: ‘INDIA’ के बाद अब NDA की मेगा बैठक, दिल्ली के अशोका होटल में लगा भाजपा नेताओं का जमावड़ा

उन्होंने आगे कहा, “यहां भ्रष्टाचार के नए तरीकों पर विचार होगा, क्योंकि सभी के सभी भ्रष्टाचार में सिद्धस्त और महारथी रहे हैं. यह कहावत सच होती दिख रही है कि आसमान पर थूकने वालों को शायद यह पता नहीं होता कि थूक पलट कर अंततः उन पर ही गिरेगी. जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों भारतवासियों की आन-बान-शान के प्रतीक और समग्र विकास की आशा के सशक्त सूत्रधार हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital