Donald Trump, India-Pakistan war, Operation Sindoor, ceasefire, jet claims, Vikram Misri, Pahalgam attack, Congress criticism, Modi, Monsoon Session 2025.
अमेरिका (America) के राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच युद्ध रुकवाया है. उन्होंने ये भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच हुए तनाव में पांच जेट गिराए गए हैं. हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि किस देश के कितने जेट गिराए गए है. उनका ये बयान व्हाइट हाउस में कुछ सांसदों के साथ डिनर के दौरान आया.
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को घेरा
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) को घेरते हुए सवाल किया कि क्या देश के सम्मान को व्यापार के लिए सौंप दिया गया? पार्टी ने यह भी कहा कि ट्रंप बार-बार इस बात को दोहरा रहे हैं, लेकिन मोदी जी चुप हैं. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ट्रंप 24 बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने धमकी देकर युद्ध रुकवाया.
ट्रंप ने कहा- भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध में 5 जेट गिराए गए.
इसके साथ ही 24वीं बार कहा कि मैंने व्यापार की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान की वॉर रुकवा दी.
ट्रंप लगातार ये बात दोहरा रहे हैं और नरेंद्र मोदी खामोश हैं.
नरेंद्र मोदी ने व्यापार के लिए देश के सम्मान से समझौता क्यों किया? pic.twitter.com/P2AXX1RizT
— Congress (@INCIndia) July 19, 2025
भारत सरकार ने ट्रंप के बयान को खारिज किया
हालांकि भारत सरकार ने ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए साफ कहा कि युद्धविराम (Armistice) किसी तीसरे पक्ष की वजह से नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की आपसी बातचीत से हुआ था. विदेश सचिव विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने बताया कि मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन भारत ने मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं किया.
किसका कितना दावा ?
पाकिस्तान का दावा है कि उसने पांच भारतीय विमान गिराए, जबकि भारत का कहना है कि उसने भी पाकिस्तान के कुछ विमान मार गिराए हैं. दोनों देशों के बीच 7 से 10 मई के बीच ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे. इसके बाद 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी.
कब हुआ था हमला ?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद भारत ने 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) शुरू किया था. इस अभियान के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. यही कार्रवाई युद्ध की शुरुआत मानी गई.
मानसून सत्र में उठ सकता है मामला
अब यह मामला संसद (Parliament) के मानसून सत्र (Monsoon Session) में उठने की संभावना है, जो 21 जुलाई से शुरू हो रहा है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है और ऑपरेशन सिंदूर व ट्रंप के दावे पर विशेष चर्चा की माँग की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



