Bharat Express DD Free Dish

भोपाल जेल में ट्विशा शर्मा केस के आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट, डिप्टी जेलर हटाई गईं

Twisha Sharma case: भोपाल सेंट्रल जेल में ट्विशा शर्मा केस के आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने पर कार्रवाई हुई. डिप्टी जेलर जया यादव को हटाया गया और सुरक्षा बढ़ाई गई. सीबीआई जांच जारी है.

Twisha Sharma case: भोपाल सेंट्रल जेल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले के आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह को अस्पताल वार्ड में रखा गया था. जब यह बात सामने आई कि उन्हें नियमों के खिलाफ अतिरिक्त सुविधाएं मिल रही हैं, तो जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को बैरक में शिफ्ट कर दिया.

निरीक्षण के बाद खुलासा

हाल ही में डीआईजी (जेल) संजय पांडेय ने अचानक जेल का निरीक्षण किया था. इसके बाद उन्होंने महानिदेशक को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें साफ लिखा था कि गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को नियमों के विपरीत अस्पताल वार्ड में रखा गया और उन्हें विशेष सुविधाएं दी गईं. इसी रिपोर्ट के आधार पर डिप्टी जेलर जया यादव को पद से हटा दिया गया.

सुरक्षा इंतजाम सख्त किए गए

गिरिबाला सिंह ने अपने जज रहते हुए कई आरोपियों को सजा सुनाई थी. इनमें से 29 कैदी अभी भी इसी जेल में बंद हैं. इस वजह से जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त कदम उठाए हैं. अब जेल में ज्यादा प्रहरी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है.

सीबीआई की जांच जारी

ट्विशा शर्मा की मौत की जांच सीबीआई कर रही है. एजेंसी पहले ही गिरिबाला और समर्थ सिंह से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है. फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. सीबीआई ने क्राइम सीन को रिक्रिएट भी किया है और इस हफ्ते रिपोर्ट आने की उम्मीद है. इसी रिपोर्ट से तय होगा कि ट्विशा की मौत हत्या थी या आत्महत्या.

ये भी पढ़ें-TMC में फूट! महुआ मोइत्रा ने यूसुफ पठान को घेरा, बोलीं- ‘हिम्मत दिखाएं, क्या अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है?’

कब हुई थी मौत?

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई 2026 को भोपाल में हुई थी. यह घटना उनके ससुराल स्थित घर में सामने आई थी, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी. शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस मौत ने परिवार और समाज दोनों को झकझोर दिया. शुरुआती जांच पुलिस ने की, लेकिन बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest