देश

Twitter BBC Controversy: ट्विटर ने बीबीसी की निष्पक्षता पर उठाए सवाल! दिया ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’ का लेबल, कंपनी बोली- “ब्रिटिश जनता देती है फंड”

Twitter BBC Controversy: ट्विटर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. अब सोशल मीडिया साइट ट्विटर अपने एक नए लेबल की वजह ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के सामने आ खड़ा हुआ है. एलन मस्क के सोशल मीडिया नेटवर्क ने एक नए लेबल को बीबीसी के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट पर लगा दिया है. इस पर लिखा हुआ है ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’. यानी के बीबीसी को ब्रिटिश सरकार पैसे फंड करती है. जिसके बाद् से बीबीसी के मालिक नाराज हो गए और इस मामले में टि्वटर प्रबंधन के सामने आपत्ति जताई. बीबीसी ने इसका विराध करते हुए कहा कि टि्वटर को हम पर से ये लेबल फौरन हटा देना चाहिए.

क्यों हो रहा है विवाद ?

दरअसल बीबीसी के ट्विटर पर कई अकाउंट हैं. ऐसे में ट्विटर का कहना है कि सरकारी और गैर-सरकारी संस्‍थाओं की पहचान के लिए इस तरह के खास लेबल को लगाया जाता है. बीबीसी के एक ट्विटर अकाउंट पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जिस पर ट्विटर ने यह नया लेबल लगा दिया है. ट्विटर ने ‘बीबीसी’ पर ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’ यानी “सरकारी वित्त पोषित मीडिया” का ठप्‍पा लगा दिया है. जिस पर बीबीसी ने आपत्ति जतायी है. ‘बीबीसी’ ने कहा है कि टि्वटर को ऐसा नहीं करना चाहिए. ट्विटर को तत्‍काल हमारे अकाउंट से ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’ का लेबल हटा लेना चाहिए क्‍योंकि हम एक ‘स्‍वतंत्र’ समाचार संस्‍था हैं.

यह भी पढ़ें-  Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले क्या विपक्ष से दूर होंगे शरद पवार ? अडानी मामले के बाद PM के डिग्री विवाद पर बोले- ये महज एक सियासी मुद्दा

बीबीसी ने क्या कहा ?

इस मुद्दे के सामने आने पर बीबीसी ने एक बयान में कहा कि, “हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए टि्वटर के अधिकारियों से बात कर रहे हैं. बीबीसी स्वतंत्र है, और ऐसा हमेशा से रहा है. हम ब्रिटिश जनता द्वारा लाइसेंस फीस के माध्यम से वित्त पोषित हैं.”

ट्विटर ने क्या कहा ?

नए लेबल को लेकर ट्विटर की वेबसाइट पर लिखा गया है कि “उसका ये लेबल उन अकाउंट्स पर लगता है जो सरकारी संस्‍थाओं के रूप में काम करते हैं या जिन्‍हें सरकार से फंड मिलता है.” ट्विटर कहता है, “राज्य-संबद्ध मीडिया खाते ऐसे आउटलेट हैं जहां राज्य वित्तीय संसाधनों, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष राजनीतिक दबावों या उत्पादन और वितरण पर नियंत्रण के माध्यम से संपादकीय सामग्री पर नियंत्रण रखता है”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

29 minutes ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

1 hour ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

2 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

2 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

2 hours ago