देश

Twitter ने न्यूज एजेंसी एनआई का अकाउंट किया बंद, 76 लाख से ज्यादा हैं फ्लॉअर्स, बतायी ये दिलचस्प वजह…

ANI Twitter Account: समाचार न्यूज एजेंसी एशियन न्‍यूज इंटरनैशनल (ANI) का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है. एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने एक पोस्ट भी साझा की है. जिसमें This account doesn’t exist लिखा हुआ है. हालांकि ट्विटर ने इसके पीछे की वजह भी बतायी है. जो कि काफी दिलचस्प है. स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर बताया है कि ट्विटर ने अकाउंट क्रिएटर की न्‍यूनतम उम्र 13 साल होने के नियम का हवाला दिया है. एएनआई की एडिटर इन चीफ ने ट्विटर के मालिक एलन मस्‍क को टैग करते हुए लिखा कि ‘हमारा गोल्‍ड टिक छीन लिया गया था, फिर उसे ब्‍लू टिक से बदल गया और अब अकाउंट ही लॉक हो गया.’

स्मिता प्रकाश ने ट्वीट किया, ”जो लोग एएनआई को फॉलो करते हैं उनके लिए बुरी खबर! भारत की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी एएनआई का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, जिसके 76 लाख से अधिक फॉलोअर हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

11 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

16 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

28 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

37 minutes ago