Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर के गेट पर तीन कारतूस के साथ पकड़े गए झारखंड के दो युवक, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhnath Temple: मंदिर के पास गेट पर पैदल जा रहे दो युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पिट्ठू बैग से 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए.

फोटो सोशल मीडिया

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ से पुलिस ने कारतूस के साथ झारखंड के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath temple) गेट के पास से पकड़े गए. दोनों के पास से पुलिस ने तीन कारतूस बरामद किए हैं. दोनों युवक गढ़वा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस, एलआइयू के साथ ही आईबी की टीमें भी दोनों से पूछताछ कर रही हैं.

इस दौरान एक युवक को लेकर जानकारी सामने आई है कि वह 11 साल पहले गोरखपुर में गाड़ी चला चुका है और उसका एक रिश्तेदार भी गोरखपुर में रहता है. सूत्रों की मानें तो दोनों रोजगार की तलाश में ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे थे और मंदिर में बुधवार को घूमने के लिए आए थे. बैग में कारतूस कहां से आया, इसकी उनको जानकारी नहीं है.

तलाशी लेने पर मिले कारतूस

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की शाम को हमेशा की तरह गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे कर्मचारी अपनी मुस्तैदी के साथ मुख्य गेट पर आने वाले श्रद्धालुओं की जांच कर रहे थे. इसी दौरान मंदिर के पास गेट पर पैदल जा रहे दो युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पिट्ठू बैग से 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए. इस पर दोनों को हिरासत में लेकर गोरखनाथ पुलिस उन्हें थाने ले आई. मामला गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा होने पर हड़कम्प मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस, एलआईयू, आईबी की टीमें भी थाने पहुंच गईं और पूछताछ शुरू की तो कारतूस की स्पष्ट जानकारी युवकों ने पुलिस को नहीं दी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “दलित और मुस्लिम को सौंप दें बिहार की कुर्सी”, आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने नीतीश पर साधा निशाना

फिलहाल पुलिस अधिकारी भी इस संबंध में मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. पुलिस और एलआईयू और आईबी दोनों से मामले की पूछताछ कर रही हैं. सूत्रों की मानें तो दोनों रोजगार के लिए गोरखपुर ट्रेन से पहुंचे थे. पूछताछ में ये बात सामने आई है कि दोनों झारखंड से रोजगार की तलाश में गोरखपुर आए थे. फिलहाल मामला गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest