Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान पर सर्जिक स्ट्राइक 3.0 की तैयारी में भारत? केंद्र ने 23 को घोषित किया आतंकी, बेंगलुरु से रावलपिंडी तक हड़कंप

UAPA terrorist list: केंद्र सरकार ने आतंकवाद पर बड़ा कदम उठाते हुए 23 आतंकियों को UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल कर दिया है.

UAPA terrorist list: केंद्र सरकार ने आतंकवाद पर सख्ती दिखाते हुए गृह मंत्रालय की अधिसूचना के जरिए 23 लोगों को आतंकवादी घोषित कर दिया है. इन सभी नामों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) की चौथी अनुसूची में जोड़ा गया है. इनमें से अधिकतर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं और फिलहाल पाकिस्तान या पीओके में रह रहे हैं.

हमलों से जुड़े नाम

इस सूची में मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर जैसे नाम शामिल हैं. ये लोग 2016 में नगरोटा स्थित सेना शिविर पर हमले और 2022 में जम्मू के सुंजवां में सुरक्षा बलों पर हुए हमले से जुड़े बताए गए हैं.

लश्कर के सहयोगी

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अब्दुल रऊफ और हाफिज खालिद वलीद को हाफिज मोहम्मद सईद के करीबी सहयोगी बताया गया है. वहीं मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद उर्फ जाकिर का नाम सबसे चौंकाने वाला है. गजट नोटिफिकेशन में उसका स्थायी पता बेंगलुरु, कर्नाटक दर्ज है, जबकि वह इस समय पाकिस्तान के रावलपिंडी में रह रहा है.

सोशल मीडिया से भर्ती का आरोप

सरकार का कहना है कि फैसल का संबंध लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा और ISIS से जुड़े मॉड्यूल से है. उस पर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करने, हथियारों की ट्रेनिंग दिलाने और फंड जुटाने का आरोप है.

ये भी पढ़ें-अयोध्या के बाद बदरीनाथ में भी ‘कैंची’! चढ़ावे पर डाका, CCTV में क्या कैद हुआ? मंदिर समिति का बड़ा बयान

कानूनी कार्रवाई का रास्ता

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इन व्यक्तियों के आतंकवाद में शामिल होने के पर्याप्त आधार हैं. इसी वजह से UAPA की धारा 35 के तहत उनके नाम चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं. इस सूची में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना आसान हो जाता है. अधिसूचना गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश राठी ने जारी की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read