Bharat Express DD Free Dish

रील लाइफ का ‘ईमानदार’ पुलिसवाला रियल लाइफ में रिश्वत लेते गिरफ्तार; ₹1 लाख के साथ धरा गया ASI

Bribe in Rape Case: उदयपुर से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है. जहा रील लाइफ का ‘ईमानदार’ पुलिसवाला रियल लाइफ में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है. उदयपुर में ₹1 लाख की घूस लेते एएसआई सुनील बिश्नोई को एसीबी ने दबोचा लिया है.

Rajasthan Police Bribery
Edited by Shubhra Rai

नतांश/ उदयपुर


Bribe in Rape Case: उदयपुर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील बिश्नोई को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिसकर्मी एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज न करने के एवज में इस राशि की मांग कर रहा था.

उदयपुर एसीबी ने प्रतापनगर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई को ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी ने रेप केस दर्ज न करने के बदले यह राशि मांगी थी. ‘सागवान’ फिल्म में पुलिसकर्मी का किरदार निभा चुका यह एएसआई पहले भी कई विवादों में रह चुका है. एसीबी ने रविवार को रिसॉर्ट की पार्किंग में जाल बिछाकर उसे दबोच लिया.

रेप केस दर्ज नहीं करने की एवज में मांगे थे 1 लाख रुपए

उदयपुर एसीबी की टीम ने प्रतापनगर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोपी एएसआई पर रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.

शिकायतकर्ता को धमका रहा था आरोपी

जानकारी के अनुसार एएसआई शिकायतकर्ता को लगातार धमका रहा था और रिश्वत नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की बात कह रहा था.परेशान होकर शिकायतकर्ता ने उदयपुर एसीबी से संपर्क किया. शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया.

रिसॉर्ट की पार्किंग में रंगे हाथों पकड़ा गया

शिकायतकर्ता ने आरोपी को शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में रुपए लेने के लिए बुलाया.रविवार शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही एएसआई ने एक लाख रुपए लिए, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया. एसीबी के एडिशनल एसपी अनंत कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. महिला की शिकायत लंबे समय से थाने में लंबित रखी गई थी और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था.

फिल्म ‘सागवान’ में निभाया था ईमानदार पुलिसकर्मी का किरदार

दिलचस्प बात यह है कि आरोपी एएसआई सुनील बिश्नोई फिल्म ‘सागवान’ में एक जाबांज और ईमानदार पुलिसकर्मी की भूमिका निभा चुका है. फिल्म दक्षिणी राजस्थान की एक वास्तविक घटना पर आधारित थी, जिसमें उसने अपराध सुलझाने और अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था. लेकिन अब वही पुलिसकर्मी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है.

पहले भी विवादों में रह चुका है ASI

सुनील बिश्नोई पहले भी विवादों में रह चुका है. सितंबर 2025 में सुखेर थाना क्षेत्र के आरडीएक्स क्लब एंड बार में बाउंसर्स की मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगे थे. उस समय एसपी ने उसे हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच कर दिया था और विभागीय जांच शुरू की गई थी. बाद में अक्टूबर 2025 में एक अन्य मामले में लापरवाही सामने आने पर उसे लाइन हाजिर भी किया गया था.

यह भी पढ़ें: ट्रंप का ‘अल्टीमेटम’, ईरान की धमकी…और मच गई सर्राफा बाजार में खलबली! जानें गोल्ड-सिल्वर के भाव में क्या हुआ बदलाव?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read