Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नजर हटी और सोने की चेन गायब! उदयपुर में महिला ठग ने दिखाई ऐसी हाथ की सफाई, दुकानदार को भनक तक नहीं लगी

Udaipur jewellery Theft Case: उदयपुर शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान पर महिला ठग ने ऐसी चालाकी दिखाई कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी. ग्राहक बनकर आई महिला सोने की असली चेन लेकर फरार हो गई और बॉक्स में नकली चेन छोड़ गई.

Udaipur jewellery Theft Case

Udaipur jewellery Theft Case

रिपोर्ट- हितेष शर्मा (उदयपुर)


Udaipur jewellery Theft Case: उदयपुर शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान पर महिला ठग ने ऐसी चालाकी दिखाई कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी. ग्राहक बनकर आई महिला सोने की असली चेन लेकर फरार हो गई और बॉक्स में नकली चेन छोड़ गई.

भूपालवाड़ी इलाके में स्थित कंचन आभूषण दुकान पर शाम के समय पहुंची महिला ने पहले अलग-अलग डिजाइन की चेन दिखाने को कहा. दुकानदार उसे गहने दिखाने में व्यस्त हो गया. इसी दौरान दुकान पर एक अन्य ग्राहक आ गया और दुकानदार का ध्यान बंट गया. मौके का फायदा उठाते हुए महिला ने असली चेन गायब कर दी और उसकी जगह नकली चेन रख दी.

चेन उड़ाकर बोली- फैमिली से पूछकर आते हैं

कुछ देर बाद महिला ने परिवार से पूछकर आने की बात कही और आराम से दुकान से बाहर निकल गई. जब दुकानदार ने सामान समेटा तो बॉक्स में रखी चेन देखकर शक हुआ. जांच करने पर चेन नकली निकली, तब तक महिला फरार हो चुकी थी.

दुकानदार ने बाहर दौड़कर महिला को आवाज लगाई और पीछा भी किया, लेकिन वह थोड़ी दूरी पर खड़े स्कूटर पर बैठकर तेजी से निकल गई. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इलाके में दो महिलाएं संदिग्ध रूप से घूमती देखी गई थीं.

महिला ठक ने सफाई से उड़ा दी चेन

आभूषण दुकानदार धीरज ने बताया कि महिला ने इतनी सफाई से ध्यान भटकाकर चेन बदल दी कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं हुआ. बाद में चेन को रखते समय उन्हें शक हुआ तब उन्होंने उसकी जांच की.

ये भी पढ़ें- कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह फिर गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

घटना की शिकायत धानमंडी थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital