Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Election 2023: “मेरे लिए उम्मीदवार और कार्यकर्ता ही स्टार प्रचारक”, उमा भारती बोलीं- ईश्वर ले रहा परीक्षा

उमा भारती ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए प्रत्याशी और कार्यकर्ता ही असली स्टार हैं.

चुनाव प्रचार करेंगी उमा भारती

उमा भारती (फोटो-सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी शोर उफान पर है. चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा जा रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और और पूर्व सीएम उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है. उनका ये बयान बीजेपी की तरफ से चुनाव में स्टार प्रचारक न बनाए जाने के बाद आया है. उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करके कहा है कि “ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बाएं पैर में लगी चोट बड़ा नुकसान कर गई.”

स्टार प्रचारक नहीं बनाए जाने पर उमा भारती का बयान

बीजेपी की तरफ से जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम शामिल न होने को लेकर उमा भारती ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए प्रत्याशी और कार्यकर्ता ही असली स्टार हैं. पूर्व सीएम ने ये भी बताया कि वो 30 तारीख से हिमालय, बद्री धाम और केदारनाथ में रहने के बाद 7 नवंबर को भोपाल वापस लौटने  वाली थीं, लेकिन 28 तारीख से कल तक फिजियोथेरपी झांसी में चली. जब कोई सुधार नहीं हुआ तो MRI हुई है. डॉक्टरों के निर्देशानुसार वापस भोपाल लौट आई हूं. अभी ठीक होने में लंबा वक्त लगेगा.

शिवराज सिंह को दे रखा है अधिकार- उमा भारती

उमा भारती ने X पर पोस्ट करते हुए कि “वैसे भी शिवराज जी को मैंने अपना चुनाव प्रचार से सम्बन्धित अधिकार दे रखा है. बहुत जगहों से मुझे उम्मीदवारों ने स्वयं संपर्क किया, इसकी सूचना मैंने वी डी शर्मा जी एवं शिवराज जी को दे दी. दीपावली जैसे कुछ दिनों को छोड़कर 7 तारीख से 15 तारीख़ के बीच में मैं चुनाव प्रचार में जाने वाली थी. उसका तरीका मैंने वीडी शर्मा जी पर छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें- “बेटे की बात सुनकर लगता है कि मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए”, वसुंधरा राजे ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत

“ईश्वरीय परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो जाऊं”

कल की एमआरआई रिर्पोट के बाद भोपाल के अपने आवास से अब जितना सम्भव हो सकेगा, वीडयो या जूम के जरिए मैं चुनाव प्रचार में भाग लूंगी. इस चुनाव में तो लगता है की मेरे शौर्य को बार-बार परखने के बाद मेरा धैर्य एवं मेरी निष्ठा को भी ईश्वर परखना चाहता है. मुझे आशीर्वाद दीजिए की बेड रेस्ट में भी मैं उस ईश्वरीय परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो जाऊं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital